19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर पंजाब में हाई अलर्ट

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को किसानों की ट्रैक्टर रैली में कुछ अराजकतत्वों द्वारा हिंसा फैलाने को असहनीय बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आंदोलन कर रहे किसानों को फौरन वापस सीमाओं पर पहुंचने की अपील की है। जहां वह पिछले दो माह से शांतपूर्ण ढंग से आंदोलनरत हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हिंसा और तनाव के मद्देनजर पंजाब में हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी दिनकर गुप्ता को राज्य में कानून-व्यवस्था भंग न हो। इस बाबत सख्ती से निपटने के लिए अलर्ट पर रहने को कहा है।

अमरिंदर की किसानों से अपील, वह दिल्ली को छोड़कर सीमाओं पर लौट आएं

दिल्ली हिंसा पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा स्पष्ट तौर पर कुछ लोगों द्वारा शुरू की गई थी जिन्होंने दिल्ली पुलिस और किसान संगठनों के बीच आपसी समझौते में ट्रैक्टर मार्च के लिए निश्चित नियमों का उल्लंघन किया।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन अराजकतत्वों ने किसानों के शांतमयी आंदोलन में गड़बड़ी पैदा की। उन्होंने ऐतिहासिक लाल किले और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर घटी घटनाओं की भी निंदा की।

दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर पंजाब में हाई अलर्ट

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने कहा कि बड़े किसान नेता पहले ही पूरी तरह से इस हिंसा में शामिल शरारती तत्वों से अपने आप को अलग कर चुके हैं। आंदोलनकारी किसानों को तुरंत राष्ट्रीय राजधानी खाली करनी चाहिए और सरहदों पर अपने ठिकानों पर वापस चले जाना चाहिए। साथ ही कृषि कानूनों से सम्बन्धित संकट के हल के लिए केंद्र से संबंध कायम रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई हिंसा बर्दाश्त योग्य नहीं है। यह शांतमयी ढंग से विरोध कर रहे किसानों द्वारा पैदा की गई सद्भावना पर बुरा प्रभाव डालेगा। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं ने अपने आप को अलग कर लिया है। ट्रैक्टर रैली को निरस्त कर दिया है। मैं सभी किसानों भाइयों से अपील करता हूं कि वह दिल्ली को छोड़कर सीमाओं पर लौट आएं।

https://bulanddustak.in/national/national-voters-day/

Related posts

झारखंड लॉकडाउन 1 जुलाई तक बढ़ा, कोई नई छूट नहीं

Buland Dustak

PM ने स्टार्टअप इंडिया के लिए की एक हजार करोड़ के सीड फंड की घोषणा

Buland Dustak

महज 8 मिनट में खत्म हो गया ‘निर्भय क्रूज मिसाइल’ का परीक्षण

Buland Dustak

रिश्तों में कड़वाहट के बाद भी चीन बना भारत का टॉप बिजनेस पार्टनर

Buland Dustak

धर्मशाला टी-20 मैचों के लिए टिकटों कर आनलाइन बिक्री शुरू

Buland Dustak

स्वतंत्रता दिवस पर 23 ITBP कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक

Buland Dustak