19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

स्वतंत्रता दिवस पर 23 ITBP कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक

नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 23 कर्मियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) से सम्मानित किया गया है। इनमें से 20 जवानों को मई-जून, 2020 में पूर्वी लद्दाख की झड़पों में बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है।

ITBP के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने शनिवार को बताया कि यह सीमा पर आमने-सामने की भीषण झड़पों, सीमा की रक्षा करने वाले कर्तव्यों में अपने जवानों की बहादुरी के लिए आईटीबीपी को दिए गए सबसे अधिक वीरता पदक हैं।

पुलिस पदक

15 जून, 2020 को गलवान में आठ कर्मियों को वीरता, उच्च कोटि की रणनीति, सामरिक अंतर्दृष्टि और मातृभूमि की रक्षा के लिए पीएमजी से सम्मानित किया गया है। 18 मई, 2020 को फिंगर चार क्षेत्र में झड़प के दौरान छह कर्मियों को वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए पीएमजी से सम्मानित किया गया है।

18 मई, 2020 को लद्दाख में ही हॉट स्प्रिंग्स के पास वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए छह कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। उपरोक्त के अलावा, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प प्रदर्शित करने के लिए तीन जवानों को पीएमजी से सम्मानित किया गया है।

पुलिस पदक (पीएमजी) से सम्मानित (पूर्वी लद्दाख)

रिंकू थापा, द्वितीय कमान अधिकारी, शरत कुमार त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट, अरबिंद कुमार महतो, सहायक कमांडेंट,नितिन कुमार इंस्पेक्टर, पाटिल सचिन मोहन, सब इंस्पेक्टर, मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल, मनीष कुमार कांस्टेबल, कौप्पासामी एम, कांस्टेबल,अक्षय आहूजा, सहायक कमांडेंट, धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सहायक कमांडेंट, रवींद्र महाराणा, इंस्पेक्टर,शिव शंकर तिवारी, हेड कांस्टेबल, स्टैनजिन थिनल्स, कांस्टेबल, विनोद कुमार शर्मा, सिपाही, किशोर सिंह बिष्ट, कमांडेंट, पंकज श्रीवास्तव, सहायक कमांडेंट, घनश्याम साहू, इंस्पेक्टर, अशरफ अली, कांस्टेबल, मो. शफकत मीर, कांस्टेबल, रिगजिन दावा, कांस्टेबल।

Also Read: कारगिल विजय दिवस: शौर्य की स्याही से लिखी युद्ध की विजय गाथा
जुलाई, 2018 माह में हुए नक्सल विरोधी अभियान के लिए

रविंदर सिंह पुनिया, सहायक कमांडेंट, कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर और एस मुथु राजा।

पूर्वी लद्दाख में, ITBP के सैनिकों ने पीएलए के सैनिकों को जवाब दिया और उपकरणों और शील्ड का प्रभावशाली प्रयोग करते हुए और आमने-सामने की भीषण झड़पों के दौरान स्थिति को नियंत्रण में रखा। पेशेवर कौशल के उच्चतम क्रम के साथ ITBP के सैनिकों ने कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी और घायल सैनिकों को भी सुरक्षित निकाला। यहां तक कि कई बार ITBP के जवानों ने पूरी रात लड़ाई लड़ी, और पीएलए के पत्थरबाजों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

कहीं-कहीं उन्होंने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मध्य रात्रि में लगभग 17 से 20 घंटे तक दृढ़ प्रतिरोध किया। बर्फीली ऊंचाइयों पर हिमालय की तैनाती में बल के उच्च प्रशिक्षण और उत्तरजीविता के अनुभव के कारण, ITBP के सैनिकों ने पीएलए सैनिकों को प्रभावशाली ढंग से रोके रखा और आईटीबीपी सैनिकों की चौतरफा और मुंहतोड़ प्रतिक्रिया के कारण, कई मोर्चों की प्रभावी सुरक्षा की गई।

इन वीरता पदकों के अलावा, सितंबर, 2020 में पूर्वी लद्दाख में तैनाती स्थलों पर महानिदेशक एसएस देशवाल द्वारा 300 ITBP कर्मियों को पहले ही बहादुरी के लिए डीजी के प्रशस्ति पत्रों और प्रतीक चिन्हों से सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts

भगवान बुद्ध आज भी हैं भारतीय संविधान के प्रेरणा : प्रधानमंत्री मोदी

Buland Dustak

प्रधानमंत्री मोदी मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) और ई-गोपाला ऐप की शुरुआत

Buland Dustak

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी प्रोफेसर चित्रा घोष का निधन

Buland Dustak

मोदी मंत्रिपरिषद का हुआ विस्तार, 15 ने कैबिनेट और 28 ने राज्यमंत्री की ली शपथ

Buland Dustak

Serum Institute हादसे में पांच लोगों की मौत…

Buland Dustak

अपराध और आतंकवाद पर प्रधानमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति: रेड्डी

Buland Dustak