19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स ‘स्पेशल’, 24 फरवरी से पटरी पर दौड़ेगी

बीकानेर: विश्व की सबसे सुंदर, लग्जरी और ऐतिहासिक ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ अगले महीने पुन: पटरी पर दौड़ेगी। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) कोरोनाकाल से उबरते हुए अब भारतीय पर्यटकों के लिए 38 वर्षों से देश-दुनिया के पर्यटकों की पहली पसंद बनी पैलेस ऑन व्हील्स ‘स्पेशल’ अगले महीने 24 फरवरी से चलाएगा। 

यह जानकारी शनिवार को बीकानेर प्रवास के दौरान आरटीडीसी के कोलकाता प्रभारी अधिकारी हिंगलाजदान रतनू ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से विशेष बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आरटीडीसी अधिकारियों की ऊर्जावान टीम में पर्यटन सचिव व आरटीडीसी चेयरमैन आलोक गुप्ता, प्रबंध निदेशक (एमडी) निकया गोहाएन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ज्योति चौहान, ईडी फाइनेंस होशियार सिंह पुनिया एक नया नवाचार कर रहे हैं और निश्चित तौर पर पिछले वर्ष कोविड-19 कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई इस वर्ष में पूर्ण करके पर्यटन को बुलंदियों तक पहुंचाते हुए एक अचीवमेंट करेंगे। 

रतनू ने कहा कि जल्द ही डबल जोश, उत्साह के साथ कोरोना से उबरकर राजस्थान का पर्यटन परवान पर चढ़ाएंगे और मार्च महीने तक ही भरपाई कर लेंगे। वर्तमान में चूंकि कोरोनाकाल को देखते हुए विदेशी पर्यटकों की कमी महसूस की जा रही है उसके लिए वर्तमान में ज्यादा जोर डोमेस्टिक (भारतीय) पर्यटकों पर रहेगा। इसके लिए विशेष पैकेज आरटीडीसी द्वारा जारी किए गए हैं। 

लग्जरी ट्रेन

दिल्ली से शुरू होकर सात दिनों में राजस्थान और आगरा का भ्रमण ‘पहियों पर राजमहल‘

आरटीडीसी के कोलकाता प्रभारी अधिकारी हिंगलाजदान रतनू ने बताया कि 24 फरवरी से शुरू हो रही ‘पहियों पर राजमहल’ का अहसास कराने वाली पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन दिल्ली से चलकर जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़, सवाई माधोपुर, भरतपुर, आगरा होते हुए वापस दिल्ली पहुंचती थी। लेकिन फिलहाल स्पेशल कोविड-19 ऑफर पर्यटन पैलेस ऑन व्हील्स तीन दिन और चार रातों के लिए दिल्ली से रवाना होकर आगरा, सवाईमाधोपुर, जयपुर, उदयपुर, आगरा का पर्यटन भ्रमण करवाया जाएगा, जिसमें दिल्ली से बुकिंग शुरू होकर जयपुर, उदयपुर, रणथम्भौर और आगरा पर्यटन भ्रमण के लिए रखा गया है। 24 फरवरी से पहला टूर शुरू होगा।

सात दिनों के टूर में मिनीमम पैकेज 48 हजार रुपये का दिया गया है। वेबसाइट पर भी बुकिंग शुरू हो गयी है जिसे देखकर लग रहा है कि लोगों में उत्साह है। क्योंकि यह लग्जरी ट्रेन काफी महंगी है लेकिन इस बार विशेष पैकेज देने से भारतीयों में जोश और उत्साह का संचार है। इस ट्रेन में अलग-अलग राज्यों का सैलून दिया जा रहा है। यह ट्रेन आरटीडीसी के मजबूत और अनुभवी अफसर एस.आर.जाटोलिया के निर्देशन मेें चलेगी। 

रतनू ने बताया कि वर्ष-2021 के जनवरी, फरवरी व मार्च की बुकिंग को अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर 2021 तक शिफ्ट किया गया है। पिछले 38 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब कोविड-19 की वजह से पैलेस ऑन व्हील्स पूरे 1 सत्र के लिए नहीं चल पाई। लेकिन अब तीन दिन चार रातों के लिए स्पेशल बुकिंग की जा रही है, इसके लिए आरटीडीसी ने सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: रेलवे ने शुरू की कई और नई स्पेशल ट्रेन, प्रतिदिन चलेगी राजधानी

Related posts

पुलवामा हमले में शहीद हुए हवलदार विजय सोरेंग को दी श्रद्धांजलि

Buland Dustak

jaish ul hind ने ली इजराइली दूतावास धमाके की जिम्मेदारी

Buland Dustak

दिसम्बर-2023 तक पूर्ण होगा उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन का विद्युतीकरण : रेलवे जीएम

Buland Dustak

आरआरबी एनटीपीसी परिणाम : रेल मंत्री ने की कानून हाथ में नहीं लेने की अपील

Buland Dustak

म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इन्फेक्शन, जो कोरोना काल में ज्यादा हो रहा: IMA

Buland Dustak

PSLV-C51 launch: इसरो ने अंतरिक्ष में भगवद गीता भेजकर रचा इतिहास, साल का पहला मिशन कामयाब

Buland Dustak