19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

उप्र के मुरादनगर में हादसे में मरने वालों की संख्या 18 पहुंची

मुरादनगर- प्रशासन ने 14 मृतकों और 8 घायलों की सूची जारी की

गाजियाबाद: मुरादनगर के उखरालसी श्मशान घाट में लेंटर गिरने से मलबे में दबकर मरने वालों की संख्या 18 पहुंच गई है। मौके पर अभी भी बचाव कार्य चल रहा है। बारिश के कारण बचाव कार्य में लगे लोगों को परेशानी हो रही है। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल के अलावा निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने अस्पतालों का दौरा किया और अस्पताल प्रशासन को घायलों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। 

मुरादनगर जिला अस्पताल एमएमजी के चिकित्सक डॉ. एके विश्वकर्मा ने बताया कि अभी तक 18 लोगों के शव पहुंच चुके हैं। 8 घायलों को जिला अस्पताल के अलावा निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने इन अस्पतालों का दौरा किया और अस्पताल प्रशासन को घायलों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि घायलों के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए और उन्हें हर संभव इलाज दिया जाए। प्रशासन ने 14 मृतकों और 8 घायलों की सूची जारी की है।

मुरादनगर

समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने कहा है कि यह हादसा बेहद दुखद है। मरने वालों और घायलों के परिजनों के साथ उनकी शोक संवेदनाएं हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मरने वालों के परिजनों के कम से कम एक सदस्य को नौकरी दी जाए। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार इंदरजीत सिंह टीटू ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। सोशल चौकीदार के अध्यक्ष केके शर्मा ने भी कहा है कि यह बेहद गंभीर मामला है। इतने सारे लोगों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने इस मामले की पूरी जांच कराने की मांग की।

मरने वालों की सूची 

उप्र के मुरादनगर में हादसे में मरने वालों की संख्या 18 पहुंची

घायलों की सूची 

उप्र के मुरादनगर में हादसे में मरने वालों की संख्या 18 पहुंची

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के 4 साल: निवेश के क्षेत्र में दिखाया कमाल, यूपी की बनाई नई पहचान

Related posts

Yoga Break App: काम के बीच चाय ब्रेक से अच्छा है योग ब्रेक लेना

Buland Dustak

हरियाणा-अफ्रीका कॉन्क्लेव: हरियाणा में निवेश की भरपूर संभावनाएं

Buland Dustak

NCC Cadets ने 46 शहीदों की प्रतिमाओं को लिया गोद

Buland Dustak

सेना भर्ती घोटाला: 6 लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 17 अफसरों पर FIR

Buland Dustak

रूस में चीन और पाकिस्तान के साथ भारत करेगा युद्धाभ्यास

Buland Dustak

वर्ष 2022 कैलेंडर: 31 सार्वजनिक एवं 21 ऐच्छिक अवकाश घोषित

Buland Dustak