19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

sc छात्रों की पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए 59हजार करोड़ रुपये की मंजूरी

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर

केन्द्र सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों से जुड़ी ‘पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप’ योजना (पीएमएस-एससी) के तहत 59 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इससे अगले पांच सालों में 4 करोड़ एससी छात्रों को लाभ मिलेगा। केन्द्र सरकार मंजूर राशि का 60 प्रतिशत यानी 35,534 करोड़ रुपये देगी और बाकी की 40 प्रतिशत राज्य सरकारों को देना होगा।

sc छात्रों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए 59 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की (पीएमएस-एससी) योजना में बदलाव को मंजूरी प्रदान की।फैसले की जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि योजना के तहत 2017-18 से 2019-20 के दौरान वार्षिक रूप से 1100 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता दी गई थी। इसे 2020-21 से 2025-26 के दौरान 5 गुना से अधिक बढ़कर वार्षिक 6000 रुपये किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अनुमान के तहत वर्तमान में 10वीं से आगे अपनी शिक्षा जारी नहीं रखने वाले 1.36 करोड़ सबसे गरीब छात्रों को अगले 5 वर्षों में उच्च शिक्षा प्रणाली में लाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ‘पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप’ योजना के तहत छात्रों को 11वीं कक्षा में किसी कोर्स की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार के अनुसार इससे मौजूदा ‘प्रतिबद्ध दायित्व’ व्यवस्था में बदलाव आएगा और इस महत्वपूर्ण योजना में केंद्र सरकार की भागीदारी बढ़ेगी।

Related posts

ओएमआर आंसर शीट में गड़बड़ी पर एनटीए को हाईकोर्ट का नोटिस

Buland Dustak

नई शिक्षा नीति बच्चों को आर्टिफिशियल से इफेक्टिव इंटेलिजेंस की ओर ले जाएगी

Buland Dustak

सीबीएसई रिजल्ट घोषित, त्रिवेंद्रम अव्वल तो दिल्ली 14वें स्थान पर

Buland Dustak

सरकारी स्कूलों 1 लाख छात्रों को School of Excellence के तहत मुफ्त शिक्षा

Buland Dustak

Ignou assignment व ऑनलाइन प्रोजेक्ट सबमिशन 15 तक करें जमा

Buland Dustak

IGNOU को शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए NAAC ने दिया A++ ग्रेड

Buland Dustak