19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

कभी हथेली पर समेट ली थी सुशांत ने अपनी दुनिया

कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाने वाले स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी आज भी अनसुलझी ही है। उनके फैंस और उनके सहयोगी रहे कई लोग आज भी उनकी यादें सोशल मीडिया पर सांझा करते रहते हैं। ऐसी ही एक भावुक तस्वीर सांझा की है सुशांत की फिल्म केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर ने।

सुशांत

अभिषेक कपूर ने ट्विटर पर सुशांत की हथेली की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी हथेली पर धर्म, विवाद, वादा, ईश्वर और जीवन भेदभाव नहीं करता जैसे कई शब्द लिखे हैं। इसमें जीवन को काटकर लिखा गया है, मौत भेदभाव नहीं करती। इसके अलावा अपने लोगों को बचाओ, लड़की का वादा जैसे कुछ गहरे रहस्य समेटे हुए कई शब्द भी लिखे गये हैं।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अभिषेक कपूर ने लिखा है, ‘मुझे याद है जब मैं कहानी सुना रहा था और हम मंसूर के बारे में चर्चा कर रहे थे, वह हाथ पर कुछ लिख रहा था। मैंने उनसे पूछा ये क्या लिख रहे हो हाथ पर, उन्होंने कहा, ‘अपनी दुनिया समेट रहा हूं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। एक यूजर ने लिखा है, ‘उनके जैसा कभी कोई नहीं होगा। भले ही वह अब यहां नहीं हैं लेकिन उनसे ज्यादा जीवित कोई नहीं है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘वो क्या चीज है जो सुशांत के आते ही हमें इतना भावुक कर देती है? आपकी टिप्पणी पढ़कर मुझे रोना आ गया। काश मुझे उससे बातचीत करने का मौका मिल पाता।

उल्लेखनीय है कि इसी साल 14 जून को सुशांत का शव उनके मुंबई स्थित बंगले में पाया गया था। उनकी रहस्यमयी मौत को लेकर सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां आज भी गहराई से छानबीन कर रही हैं। सीबीआई ने अपनी जांच पूरी कर ली है, लेकिन आज भी उसने अपनी जांच पूरी होने का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें– दिल को छू लेने वाला है सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर

Related posts

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में पूरे किये 29 साल

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया अभय देओल का बयान, किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Buland Dustak

बेहतरीन अदाकारी के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे संजय दत्त

Buland Dustak

रुबीना दिलैक ने ‘बिग बॉस 14’ का खिताब किया अपने नाम, फैंस को कहा शुक्रिया

Buland Dustak

2021 में रिलीज होगी जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म ‘No Time To Die’

Buland Dustak

आंख की सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा भावुक पोस्ट

Buland Dustak