19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने थामा शिवसेना का हाथ, शेयर की तस्वीरें

फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गई। इस मौके पर उद्धव ठाकरे के अलावा सुभाषा देसाई, अनिल देसाई समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे। उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने उन्हें शिव बंधन बांधकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसकी कुछ तस्वीरें उर्मिला मातोंडकर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इससे पहले उर्मिला मातोंडकर ने साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कुछ समय बाद उन्होंने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से सहयोग न मिलने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। हाल ही में उर्मिला मातोंडकर मुंबई की तुलना पाकिस्तान के करने वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना रनौत की आलोचना की थी। इसे लेकर वह काफी चर्चा में भी रही। उर्मिला मांतोडकर बॉलीवुड की मंझी हुई अभिनेत्रियों में से एक है।

उर्मिला मांतोडकर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस मराठी फिल्म ‘झाकोला’ (1980) से की थी। ‘कलयुग’ (1981) उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। उर्मिला ने 1983 में फिल्म ‘मासूम’ से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आई, जिसमें रंगीला, जुदाई, चाइना गेट, सत्या, खूबसूरत, लज्जा आदि शामिल हैं। वह बॉलीवुड में आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ब्लैकमेल के एक गाने में स्पेशल अपीरियंस में नजर आई थी।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: कुछ यूं हुई थी फिल्मी सफर की शुरुआत

Related posts

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ‘अंकिता लोखंडे’ ने तोड़ी चुप्पी

Buland Dustak

‘राम लखन’ सुभाष घई निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म के 32 साल पूरे

Buland Dustak

आखिर कौन हैं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’? जिनका किरदार निभाकर आलिया हो रही ट्रेंड

Buland Dustak

दफ्तर तोड़े जाने पर भड़कीं कंगना का ट्वीट, लिखा: ‘लोकतंत्र की हत्या’

Buland Dustak

कंगना रनौत जमकर हो रही है ट्रोल, कही थी अपने पिता को पलटकर थप्पड़ मारने की बात

Buland Dustak