19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप 91 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा घटा

-टॉप 10 में 5 कंपनियों का मार्केट कैप घटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को नुकासन 

नई दिल्‍ली: सेंसेक्‍स की शीर्ष 10 में 5 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते हफ्ते सामूहिक रूप से 91,699 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इसमें सबसे ज्‍यादा नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) रही। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के अलावा इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में भी गिरावट आई है। वहीं, दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई है। 

समीक्षाधीन हफ्ते में आरआईएल का मार्केट कैप 60,829.21 करोड़ रुपये घटकर 12,23,416.97 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं, एचडीएफसी का मार्कट कैप 13,703.75 करोड़ रुपये घटकर 4,05,996.11 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 11,020.23 करोड़ रुपये घटकर 2,52,755.97 करोड़ रुपये रह गया है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

इसी तरह ICICI बैंक का मार्केट कैप 5,090.54 करोड़ रुपये घटकर 3,26,225.04 करोड़ रुपये रह गई है, जबकि इंफोसिस का मार्केट कैप 1,055.27 करोड़ रुपये घटकर 4,68,779.17 करोड़ रुपये पर आ गया है।

इसके विपरीत एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 20,482.86 करोड़ रुपये बढ़कर 7,93,336.55 करोड़ रुपये के स्‍तर पर और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 11,181.01 करोड़ रुपये बढ़कर 2,95,466.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा TCS की बाजार हैसियत 7,335.91 करोड़ रुपये बढ़कर 10,05,320.15 करोड़ रुपये रही।

सूची में आरआईएल पहले पायदान पर कायम 

शीर्ष 10 की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

यह भी पढ़ें: अडानी और अंबानी के लिए स्वर्णकाल साबित हुआ कोरोना काल

Related posts

फॉर्म 15CA/15CB मैन्युअली फाइल करने की तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी

Buland Dustak

कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए Google और Microsoft

Buland Dustak

क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करेगी केंद्र सरकार, बैलेंस शीट में उल्लेख करना अनिवार्य

Buland Dustak

आयकर विभाग ने ITR file करने की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ाई

Buland Dustak

सेंसेक्स इंडेक्स बना पहली बार 51 हजारी, शेयर बाजार ने तोड़े रिकॉर्ड

Buland Dustak

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड वर्ष 2021-22 के लिए चौथी सीरीज की बिक्री जारी

Buland Dustak