19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

नहीं रहे अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Diego Maradona

- Maradona का पेशेवर फुटबॉल करियर 21 सालों तक चला
Diego Maradona

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Diego Maradona का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 60 साल के थे। Maradona ने अपने मस्तिष्क से रक्त के थक्के को हटाने के लिए इस महीने की शुरुआत में सर्जरी कराई थी। उन्हें दो सप्ताह पहले ब्यूनस आयर्स में अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

Diego Maradona को सबसे महान फुटबॉलरों में से एक माना जाता है। उनका पेशेवर फुटबॉल करियर 21 सालों तक चला। माराडोना की गिनती महान फुटबॉलर्स में होती है और उन्होंने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया था।

इस टूर्नामेंट में उनका विश्व प्रसिद्ध गोल भी शामिल है, जिसे ‘हैंड ऑफ गॉड’ के नाम से जाना जाता है। इसी गोल की मदद से अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

Maradona बोका जूनियर्स, नपोली और बार्सिलोना के लिए क्लब फुटबॉल खेल चुके हैं। दुनिया भर में उनकी बहुत फैन फॉलोइंग रही है। ड्रग्स और शराब की लत के चलते वह कई बार विवादों में भी रह चुके हैं।

Read More: मास्टर ब्लास्टर सचिन आज मना रहे अपना 48वां जन्मदिन

Related posts

ओलंपिक खेलों के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंची भारतीय निशानेबाजी टीम

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई हुई भारतीय महिला तैराक Maana Patel

Buland Dustak

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 के साथ न्यूजीलैंड के घरेलू सत्र की शुरुआत

Buland Dustak

एक साल से अधिक लंबे अंतराल के बाद विजेंदर सिंह रिंग में करेंगे वापसी

Buland Dustak

Anrich Nortje ने डाली आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद

Buland Dustak

All England Badminton: पीवी सिंधु दूसरे दौर में, श्रीकांत-साइना बाहर

Buland Dustak