19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

अक्षय ने भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘दुर्गामती’ का शेयर किया टीजर

भूमि पेडनेकर की आगामी हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘दुर्गावती’ का टाइटल अब ‘दुर्गामती: द मिथ’ हो गया है। निर्माताओं ने मंगलवार को घोषणा की है कि फिल्म का ट्रेलर 25 नवंबर यानी बुधवार को आएगा। फिल्म ‘दुर्गामती: द मिथ’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म को भूषण कुमार, अक्षय कुमार और विक्रम मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। अक्षय कुमार ने मंगलवार को Bhumi Pednekar की फिल्म ‘दुर्गामती’ का एक शानदार टीजर शेयर किया है और घोषणा की है कि हॉरर फिल्म ‘दुर्गामती: द मिथ’ का ट्रेलर बुधवार को जारी किया जाएगा। 

भूमि पेडनेकर फिल्म 'दुर्गामती'

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म से एक डरावनी क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में भूमि पेडनेकर अलग अवतार में नजर आ रही है। वीडियो में भूमि पारंपरिक लाल परिधान में सिंहासन पर बैठी नजर आ रही है और एक हाथ में त्रिशूल पकड़ी हुई है। अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म का टीजर शेयर कर लिखा-‘यह पेबैक टाइम है! 11 दिसंबर को दुर्गामती से मिलने के लिए तैयार हो जाओ, अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी दुर्गामती, कल आएगा ट्रेलर।’

फिल्म ‘दुर्गामती’ 11 दिसंबर 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। भूमि पेडनेकर ने ट्विटर पर टीजर शेयर कर लिखा-‘सबका हिसाब लेने आ रही है दुर्गामती! ट्रेलर कल आएगा! ‘दुर्गामती’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 दिसंबर रिलीज होगी।’

‘दुर्गामती’ में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक IAS अधिकारी की भूमिका में

फिल्म के निर्माताओं ने हाल में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘दुर्गामती: द मिथ’ का एक नया पोस्टर जारी किया है। हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘दुर्गामती’ में अभिनेत्री के अलावा माही गिल, अरशद वारसी, जिशु सेनगुप्ता, करण कपाड़िया भी हैं। हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘दुर्गामती’ में भूमि एक IAS अधिकारी की भूमिका में हैं। वहीं फिल्म में माही गिल भी पुलिस की भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के दौरान एक हॉरर हाउस में कैद एक महिला की कहानी है। अक्षय कुमार, भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। वहीं फिल्म ‘दुर्गामती’ को जी अशोक निर्देशित कर रहे हैं। ‘दुर्गामती’ तेलुगु की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘भागमती’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी, उन्नी मुकुंदन, जयराम, ऊषा सरत और विद्युलेखा रमन की अहम भूमिका थी। ये फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर इस फिल्म के अलावा करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: कल रिलीज होगा जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ का ट्रेलर

Related posts

Dil Bechara Review: आखिरी फिल्म में भी जीना सीखा गया हीरो

Buland Dustak

दफ्तर तोड़े जाने पर भड़कीं कंगना का ट्वीट, लिखा: ‘लोकतंत्र की हत्या’

Buland Dustak

R D Burman : फिल्म जगत में ‘पंचम दा’ के नाम से थे मशहूर

Buland Dustak

अभिनेत्री नीतू कपूर हुईं 62 साल की बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Buland Dustak

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, फैंस से बोले-हल्के हैं लक्षण

Buland Dustak

‘भूल भुलैया 2’ 19 नवंबर 2021 को होगी रिलीज़, कार्तिक के साथ पर्दे कर दिखेंगी कियारा

Buland Dustak