19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

राजधानी दिल्ली में पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आतंक की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की टीम को इन दोनों आतंकियों के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद दोनों आतंकियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया।

जैश-ए-मोहम्मद

सोमवार रात 10.15 बजे जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकियों को सराय काले खां के मिलिनियम पार्क के पास से धर दबोचा गया। इनके पास से दो अर्ध स्वचालित पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इन दोनों आतंकवादियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर निवासी अब्दुल लतीफ और कुपवाड़ा जिले के गांव हट मुल्ला निवासी मोहम्मद अशरफ खटाना के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में धमाका करने की साजिश थी। दोनों आतंकी पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे। इनके मोबाइल में जो व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं, उसमें पाकिस्तान के नंबर भी एक्टिव हैं। साथ ही इनके देवबंद कनेक्शन की भी पुष्टि हुई है। इनके विदेशों में मौजूद हैंडलर्स और भारत के अन्य राज्यों के आतंकी नेटवर्क के बारे में लगातार पूछताछ जारी है।

पढ़ें: लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रेल व सड़क मार्ग बंद

Related posts

अब LAC से हटेंगे भारत-चीन के सैन्य हथियार

Buland Dustak

बिहार विधानसभा चुनाव: वोटों की गिनती 10 नवम्बर सुबह 8 बजे से

Buland Dustak

ब्लैक फंगस संक्रामक बीमारी नहीं, कोरोना मरीजों में दिख रहे हैं लक्षण

Buland Dustak

जीत रहा है देशः कोरोना की घटती रफ्तार, टीकाकरण का बढ़ता दायरा

Buland Dustak

अमेरिका-चीन की तर्ज पर भारत में भी बने इनडोर वायु प्रदूषण पर नीतिः IIT शोध

Buland Dustak

‘देखो अपना देश’ में देखें स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहरों की कहानियां

Buland Dustak