19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रेल व सड़क मार्ग बंद

नई दिल्ली: लाल किले पर शनिवार को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आसपास के क्षेत्रों में रेल और सड़क मार्ग बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शनिवार की सुबह 6 बजे से प्रात: 08.30 बजे तक पुरानी दिल्ली और शाहदरा स्टेशनों के बीच रेलगाड़ियों का परिचालन अस्थायी तौर पर बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान 4 रेलगाड़ियों को रास्ते में रोककर और 4 रेलगाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 

लाल किले पर सड़क मार्ग बंद
सड़क मार्ग बंद

मार्ग में रोककर चलाई जाने वाली रेलगाड़ियां

रेलगाड़ी संख्या 02219 गाजीपुर सिटी-दिल्ली सुपर फास्ट स्पेशल और मेरठ सिटी-दिल्ली वर्कमेन स्पेशल को शाहदरा स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 05273 रक्सौल-दिल्ली स्पेशल को साहिबाबाद स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा। वहीं रेलगाड़ी संख्या 05955 डिब्रुगढ़-दिल्ली स्पेशल ट्रेन को भी यदि देरी से चल रही है तो रोककर चलाया जाएगा।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेलगाड़ियां

रेलगाड़ी संख्या 02557 मुजफ्फरपुर-दिल्ली स्पेशल को वाया साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। गाजियाबाद-दिल्ली-नई दिल्ली वर्कमेन स्पेशल को वाया साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली, शामली-नई दिल्ली वर्कमेन स्पेशल को वाया दिल्ली शाहदरा-तिलक ब्रिज और रेलगाड़ी संख्या 05484 दिल्ली-अलीपुरद्वार स्पेशल को वाया दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद चलाया जाएगा।

रेलवे ने इस दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की जानकारी व सहायता के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन, आधिकारिक वेबसाइट और रेलवे पूछताछ नं. 139 पर सम्पर्क करने की सलाह दी है।

लाल किले पर सड़क मार्ग भी रहेगा बाधित

यातायात पुलिस के अनुसार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक राजधानी में व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बसों के आवागमन का रूट भी डायवर्ट किया गया है।

इस दौरान नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक, लोटियन रोड पर जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल तक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग पर एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक, चांदनी चौक पर फव्वारा चौक से लाल किला चौक तक, निषाद राज मार्ग से होकर रिंग रोड होते हुए नेताजी सुभाष मार्ग तक, लिंक रोड पर ऐसप्लेंडे रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक, रिंग रोड पर राजघाट से आईएसबीटी तक और आउटर रिंग रोड पर आईएसबीटी से आईपी फ्लाइओवर तक इन आठ मार्गों पर यातायात बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें: ​इस बार लाल किले पर नहीं बजेगा सेना का बैंड

Related posts

एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 4250 करोड़ का अजीबोगरीब रेडियोएक्टिव पदार्थ

Buland Dustak

भारत ने लद्दाख में तैनात किए मार्कोस कमांडो

Buland Dustak

फतेहपुर: अमित राजपूत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का नाम रोशन किया

Buland Dustak

टीकाकरण अभियान : बंगाल में शुरू हुआ कोविड वैक्सीन का ड्राई रन

Buland Dustak

आखिरकार भारत ने बनाई गलवान घाटी तक सड़क

Buland Dustak

कोविशील्ड लगाने के बाद कोरोना संक्रमण होने की संभावना 93% हुई कम

Buland Dustak