19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

व्हाट्सऐप ने भारत में शुरू किया डिजिटल भुगतान सेवा

मुम्बई: फेसबुक की सहायक कंपनी व्हाट्सऐप ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से अनुमति मिलने पर भारत में अपनी डिजिटल भुगतान सेवाओं को शुरू कर दिया है। व्हाट्सऐप ने ये जानकारी शुक्रवार को दी। 

व्हाट्सऐप ने ब्लॉगपोस्ट में कहा कि पूरे भारत में लोग व्हाट्सऐप के जरिए धन भेज पाएंगे। भुगतान के इस सुरक्षित तरीके में धन भेजना इतना ही आसान है, जितना कोई संदेश भेजना। लोग नकद लेन-देन या बैंक जाए बिना सुरक्षित रूप से परिवार के किसी भी सदस्य को धन भेजने के साथ ही सामान का मूल्य भी चुका सकते हैं।

व्हाट्सऐप डिजिटल भुगतान

व्हाट्सऐप ने कहा कि भुगतान सुविधा को यूपीआई का इस्तेमाल कर एनपीसीआई के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है,  जो एक तत्काल भुगतान प्रणाली है और 160 से ज्‍यादा समर्थित बैंकों के साथ लेन-देन को सक्षम बनाता है। व्हाट्सऐप ने कहा कि वह भारत में पांच बैंकों आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और जियो पेमेंट्स बैंक के साथ काम कर रही है। इसके जरिए लोग यूपीआई समर्थित ऐप का उपयोग कर किसी को धन भेज सकते हैं।

भारत में डिजिटल भुगतान की सुविधा और उपयोग बढ़ाने के अभियान में शामिल होकर उत्साहित

आईफोन और एंड्रॉइड ऐप के नवीनतम संस्करण पर लोगों के लिए व्हाट्सऐप पर भुगतान (सेवा) अब उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि हम भारत में डिजिटल भुगतान की सुविधा और उपयोग बढ़ाने के अभियान में शामिल होकर उत्साहित हैं। ज्ञात हो कि जून में व्हाट्सऐप ने ब्राजील में ‘व्हाट्सऐप पे’ की शुरुआत की थी, जो कि इस तरह की पहली सेवा थी। भारत में व्हाट्सऐप के 40 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। इस लिहाज से भी भारत उसका सबसे बड़ा बाजार है।

उल्‍लेखनीय है कि व्हाट्सऐप ने साल 2018 में भारत में अपनी यूपीआई आधारित भुगतान सेवा का परीक्षण शुरू किया था, जो उपयोगकर्ताओं को धनराशि भेजने व पाने के लिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की अनुमति देती है। दरअसल एनपीसीआई ने एक दिन पहले ही व्हाट्सऐप को भारत में क्रमिक रूप से भुगतान सर्विस शुरू करने की अनुमति दी है। व्हाट्सऐप ने बताया कि शुरुआत में यूपीआई में पंजीकृत अधिकतम 2 करोड़ उपयोगकर्ताओं को यह सेवा उपलब्‍ध कराएगी।

Read More: WhatsApp की नई Privacy Policy को दिल्ली हाईकोर्ट में मिली चुनौती

Related posts

भारत में शुरू होगा स्पॉट गोल्ड एक्सचेंज, SEBI ने 18 जून तक मांगी राय

Buland Dustak

कोरोना इफ़ेक्ट- सोने की मांग 11 साल के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंची

Buland Dustak

एसबीआई होम लोन की दरें घटी, 6.7 फीसदी पर मिलेगा कर्ज

Buland Dustak

कैट ने कुछ बैंकों पर फ्लिपकार्ट-अमेजन से सांठगांठ का लगाया आरोप

Buland Dustak

पीएनबी और असम बायो रिफाइनरी ने Bio Ethanol production MOU किया साइन

Buland Dustak

पीएम किसान योजना: 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में जमा हुए 18,000 करोड़

Buland Dustak