19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

विराट कोहली मना रहे अपना 32वां जन्मदिन, क्रिकेट बिरादरी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट बिरादरी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्वीट किया, “जन्मदिन की शुभकामनाएं कोहली। आप आगे और भी तरक्की करें और ढेर सारी सफलताएं हासिल करें।” 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रहे अनिल कुंबले ने विराट को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं विराट कोहली।” पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने विराट के साथ एक पार्टी वाली तस्वीर पोस्ट कर जन्मदिन की बधाईयां दी। युवी ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो किंग कोहली। महान भारतीय बल्लेबाज को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई! जहां भी रहो बस खुश रहो। चौके, छक्के मारते रहो। प्लेऑफ के लिए शुभकामनाएँ!” 

बीसीसीआई ने अपने ट्विट में विराट की उपलब्धियों का जिक्र किया है। बीसीसीआई ने कहा कि 2011 विश्व कप विजेता, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21,901 रन, 70 शतक, कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत, अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।”

कोहली मना रहे अपना 32वां जन्मदिन

आईसीसी ने भी ट्विट कर विराट को जन्मदिन की बधाई दी

वहीं आईसीसी ने भी ट्विट कर विराट को जन्मदिन की बधाई दी है। आईसीसी ने ट्वीट किया, “21,901 अंतरराष्ट्रीय रन, 70 शतक, 56.15 का औसत, 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्राफी के विजेता, दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज विलक्षण विराट को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” 

आईपीएल के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्विट कर विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी गयी है, साथ ही विराट की एक पारी का वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 52 गेंद में 90 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ट्विट में लिखा गया,”आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के ट्वीटर हैंडल से भी विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। आरसीबी ने लिखा,”उस व्यक्ति को, जिसने खून और पसीना दिया, रेड एंड गोल्ड के लिए। हमारे लीडर और लीजेंड किंग कोहली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” 

बता दें कि कोहली ने अगस्त 2008 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 248 एकदिवसीय मैच खेले हैं और 11867 रन बनाए।
कोहली ने 86 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 है, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7240 रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में, उन्होंने 82 मैच खेले हैं और 2794 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा एडिलेड

Related posts

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम खेलेगी टेस्ट मैच

Buland Dustak

Harleen Deol के कैच की हर तरफ चर्चा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की तारीफ

Buland Dustak

टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने गैरी किसिक से की सगाई

Buland Dustak

सौरव गांगुली मना रहे 49वां जन्मदिन, लक्ष्मण और सहवाग ने दी शुभकामनाएं

Buland Dustak

मुक्केबाजी विश्व कप : भारत ने तीन स्वर्ण सहित जीते नौ पदक

Buland Dustak

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

Buland Dustak