19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
प्रयागराज

‘मिशन शक्ति’ का अभियान सतत् चलते रहना चाहिए : केशरी देवी पटेल

‘मिशन शक्ति’ का अभियान सतत् चलते रहना चाहिए : केशरी देवी पटेल

– सांसद ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ

प्रयागराज, 17 अक्टूबर।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीजी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए लोगो को जागरूक करने हेतु ‘मिशन शक्ति’ का जो अभियान प्रारम्भ किया है, उसे सतत् चलते रहना चाहिए। मिशन शक्ति के रूप में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान बढ़ाने एवं सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा अभियान का शुभारम्भ किया गया। लड़के और लड़की में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

उक्त विचार फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने जनपद में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन हेतु जन जागरूकता अभियान हेतु 180 दिन तक चलने वाले मिशन शक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम के लिए एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने के उपरान्त शनिवार को एमएनआईटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी संकल्प ले कि हम दहेज नहीं लेंगे। कहा कि कई क्षेत्रों में बेटियां बेटों से आगे है। महिलाओं का सभी लोग आदर करें। बेटी और बहू में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके द्वारा लड़कियों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है।

जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति अभियान का आज शुभारम्भ किया गया है। इसी क्रम में जनपद में भी आज शुभारम्भ हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अगले छह महीने तक चरणबद्ध रूप से चलता रहेगा। कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य लोगो को जागरूक करना है। समाज के चिंतन को बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लैंगिंक समानता के बारे में लोगो को जागरूक करें।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया

जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों की महिला रोल माडल महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान अमिता सिंह, ज्योत्सना सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, सावित्री राय, नित्या निमानी, प्रमिला पटेल, अर्चना सिंह, अनीता सिंह, डॉ. मंजू सिंह, जागृति गुप्ता, डॉ. चन्द्रना मुखर्जी, सोनाली चक्रवर्ती, डॉ. निमिषा नटराजन, डॉ. नीता साहू सहित अन्य वक्ताओं ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन को बढ़ाने के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में एडीजी जोन प्रेम प्रकाश, आईजी केपी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज राव, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकरीगणों के अलावा विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाएं सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही। 

Related posts

IFFCO प्रबन्ध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने दिखाये सख्त तेवर, लापरवाही बर्दास्त नहीं

Buland Dustak

IIIT Allahabad में नई शिक्षा नीति लागू: प्रो. नागभूषण

Buland Dustak

फिट इंडिया से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तैयार कर रही प्रदेश सरकार

Buland Dustak

इफको कंपनी को विश्व की 300 सहकारी समितियों में मिला पहला स्थान

Buland Dustak

यूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित

Buland Dustak

कोरोना महामारी के बावजूद राजस्थान से प्रयागराज पहुंचे मूर्तिकार

Buland Dustak