19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के लिए संजय दत्त ने कसी कमर, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। कैंसर का इलाज कराने के बाद अभिनेता जल्द ही काम पर लौटने वाले हैं। अभिनेता संजय दत्त ने स्वास्थ्य कारणों से काम से ब्रेक लेने के लगभग दो महीने बाद शुक्रवार को कहा कि वह काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। संजय दत्त जल्द ही ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। 61 वर्षीय अभिनेता संजय दत्त ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर लिखा-‘अधीरा के लिए कमर कस ली, केजीएफ चैप्टर 2।’

केजीएफ चैप्टर 2

तस्वीर में संजय दत्त काले रंग की टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहने नजर आ रहे हैं। हाल ही में संजय अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ अपने बच्चों से मिलने के लिए दुबई गए थे। संजू ने पिछले दिनों मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपना प्रारंभिक इलाज कराया है। एक्शन ड्रामा फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में संजय दत्त अधीरा की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त के अलरावा यश, संजय दत्त, श्रीनिधी शेट्टी और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं।

केजीएफ: चैप्‍टर 2 मे संजय का किरदार ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के सुपर विलेन थैनोस की तर्ज पर होगा

फिल्म ‘केजीएफ: चैप्‍टर 2’ को प्रशांत नील निर्देशित कर रहे हैं और इस फिल्म के निर्माता विजय किलागंदुर हैं। संजय का किरदार ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के सुपर विलेन थैनोस की तर्ज पर होगा। इस फिल्म को इस साल कई भाषाओं में भी एक साथ रिलीज किया जाएगा। अभिनेता संजय दत्त को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद 8 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दो दिन के बाद संजय दत्त डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे थे।

उन्होंने 11 अगस्त को सोशल मीडिया पर लिखा था-‘हाय दोस्तों कुछ मेडिकल कारणों से मैं काम से एक छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और आपसे अनुरोध करता हूं कि मेरी सेहत को लेकर आप सभी शुभचिंतक मेरी चिंता ना करें। आपके प्यार और प्रार्थना से मैं बहुत जल्द वापस लौट आऊंगा।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त की फिल्म ‘सड़क 2’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसी सााल 28 अगस्त को रिलीज हुई थी। संजय दत्त की आगामी फिल्मों में ‘शमशेरा’, ‘तोरबाज’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘पृथ्वीराज’ हैं। 

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘KGF Chapter 2’ का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन आयेगा टीजर

Related posts

रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: कुछ यूं हुई थी फिल्मी सफर की शुरुआत

Buland Dustak

2021 में रिलीज होगी जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म ‘No Time To Die’

Buland Dustak

पुण्यतिथि विशेष: अमर रहेगा संगीतकार सलिल चौधरी का संगीत

Buland Dustak

विनोद खन्ना पुण्यतिथि: अभिनेता ने अचानक ले लिया था बॉलीवुड से संन्यास

Buland Dustak

ऋचा चड्ढा की ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का फर्स्ट लुक आउट, 22 जनवरी को होगी रिलीज

Buland Dustak

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, फैंस से बोले-हल्के हैं लक्षण

Buland Dustak