19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

PM आत्मनिर्भर निधि योजना और SBI पोर्टल का हुआ एकीकरण

-पीएम स्‍वनिधि योजना के तहत अबतक 20.50 लाख से अधिक ऋण आवेदन हुए प्राप्त
-7.85 लाख से अधिक ऋण स्वीकृत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर की आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्‍वनिधि) पोर्टल और SBI पोर्टल का एकीकरण कर दिया गया है। यह एकीकरण दोनों पोर्टल के ई-मुद्रा पोर्टल के बीच निर्बाध प्रवाह की सुविधा प्रदान करेगा। शहरी विकास मंत्रालय के इस कदम से पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्‍वीकृति तथा वितरण प्रकिया में तेजी आएगी। इस योजना के तहत ऋण प्राप्‍त करने के इच्‍छुक स्‍ट्रीट वेंडरों को लाभ मिलेगा। मंत्रालय अन्य बैंकों के साथ भी इसी तरह की सुविधा विकसित करने की योजना बना रहा है।

आत्मनिर्भर निधि योजना

मंत्रालय ने स्‍ट्रीट वेंडरों को अपनी आजीविका दोबारा शुरू करने के लिए कम दरों पर लोन उपलब्‍ध कराने के लिए 01 जून, 2020 से पीएम आत्मनिर्भर निधि योजना योजना लागू की है। इस योना का लक्ष्‍य 50 लाख से अधिक वेंडरों को लाभान्वित करने का है। इस योजना के तहत स्‍ट्रीट वेंडर्स 10,000 रुपये तक का लोन प्राप्‍त कर सकते हैं, जिसका भुगतान एक वर्ष की अवधि में मासिक किस्‍तों में देना होगा।

मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक छह अक्टूबर तक पीएम आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत 20.50 लाख से अधिक ऋण आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 7.85 लाख से अधिक ऋण मंजूर किए गए हैं और 2.40 लाख से अधिक ऋण वितरित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करेगी केंद्र सरकार, बैलेंस शीट में उल्लेख करना अनिवार्य

Related posts

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, अब तक 10 हजार के अधिक पास जारी

Buland Dustak

देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट

Buland Dustak

प्रधानमंत्री मोदी के मानकों पर यूपी की योगी सरकार नंबर वन

Buland Dustak

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड होगा पुनर्जीवित, 11,684 रोजगार सृजित

Buland Dustak

Supermoon 2021 : आज आकाश में दिखेगा साल का तीसरा सुपरमून

Buland Dustak

​​सैनिकों को ठंड से बचाएगी ‘हिम तापक’ डिवाइस

Buland Dustak