19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

स्पाइसजेट की 4 दिसम्बर से मुम्बई और दिल्ली से लंदन तक सीधी उड़ान

मुम्बई: निजी क्षेत्र की सस्ती विमानन कंपनी स्पाइसजेट राजधानी दिल्ली और मुम्बई से लंदन के लिए सीधी उड़ान चार दिसम्बर, 2020 से शुरू करेगी। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (एमडी) अजय सिंह ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिल्ली-लंदन उड़ानें हफ्ते में दो बार, जबकि मुम्बई-लंदन उड़ान सप्ताह में एक बार होगी।

स्पाइसजेट

अजय सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय विशेष उड़ान समझौते (एयर बबल पैक्ट) के तहत ही कंपनी इन उड़ानों का परिचालन करेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए कंपनी तीन एयरबस ए-330-90 नियो विमानों का उपयोग करेगी। इस विमान में 353 इकोनॉमी श्रेणी और 18 बिजनेस श्रेणी की सीटें होती हैं।

अजय सिंह ने कहा कि कंपनी लंबी दूरी के लिए अन्य स्थानों की सीधी उड़ानों की भी जल्द घोषणा करेगी। स्पाइस जेट लंदन के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने वाली पहली भारतीय बजट एयरलाइंस होगी। 

उल्लेखनीय है कि स्पाइसजेट एक भारतीय कम लागत वाली एयरलाइन है। जिसका मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा में है। यह मार्च 2019 तक 13.6 फीसदी की बाजार भागीदारी के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है। यह वर्तन में 245 उड़ानों का संचालन करती है, जिसमें 54 भारतीय और 15 अंतरराष्‍ट्रीय संकेतक शामिल हैं।

Read More: हवाई यात्रा पर पड़ा कोरोना संक्रमण का असर

Related posts

जियो प्‍लेटफॉर्म में गूगल करेगी 33737 करोड़ रुपये निवेश

Buland Dustak

वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में GDP Growth Rate रही 1.6%

Buland Dustak

चीन से आयात पर और कसा नकेल, 5 साल के लिए बढ़ी Anti Dumping Duty

Buland Dustak

Gautam Adani बने एशिया के दूसरे सबसे धनी कारोबारी

Buland Dustak

भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में फेसबुक की पहली डील

Buland Dustak

IMF ने इस साल 9.5 फीसदी आर्थिक विकास दर का जताया अनुमान

Buland Dustak