19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

जियो प्‍लेटफॉर्म में गूगल करेगी 33737 करोड़ रुपये निवेश

-गूगल जियो प्‍लेटफॉर्म मिलकर बनाएंगे सस्ते एंड्रॉयड फोन
-5जी लॉन्‍च करने को तैयार: रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी

नई दिल्‍ली: देश की सबसे बड़ी मूल्‍यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 43वें एजीएम में एक बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने बताया कि ग्‍लोबल सर्च इंजन गूगल को जियो प्‍लेटफॉर्म में स्ट्रेटजिक पार्टनर बनाया गया है। इसके बदले गूगल जियो प्‍लेटफॉर्म में 33737 करोड़ रुपये निवेश करके 7.7 फीसदी हिस्सेदारी लेगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो ने 5जी सॉलूशन बना लिया है, जो वर्ल्‍ड क्‍लास 5जी सर्विस प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि गूगल रिलायंस जियो प्‍लेटफॉर्म के साथ मिलकर भारत में सस्ते एंड्रॉयड फोन बनाएंगे।

जियो प्‍लेटफॉर्म

आरआईएल चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सालाना आम बैठक (एजीएम) में कंपनी के शेयरहोल्डर्स के समक्ष आगे की रणनीति का खाका पेश किया। बता दें कि ईंधन, खुदरा से लेकर टेलीकॉम बिजनेस में अग्रणी रिलायंस समूह का बाजार पूंजीकरण हाल में 12 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। इस आंकड़े को छूने वाली पहली लिस्टेड भारतीय कंपनी बन गई है। रिलायंस का एजीएम का आयोजन जियोमीट के जरिए किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म से एक बार में एक लाख से ज्‍यादा शेयर होल्डर्स जुड़ सकते हैं। 

आरआईएल बनी कर्जमुक्त कंपनी

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो और गूगल मिलकर एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टफोन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएगी। बता दें कि जियो प्‍लेटफॉर्म में निवेश करने वाली गूगल 14वीं ग्लोबल कंपनी है। इस निवेश के साथ ही 12 हफ्तों में आरआईएल ने जियो के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटा लिए हैं। वहीं, राइट्स इश्यू और बीपी द्वारा किए गए निवेश को भी जोड़ लें, तो रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने कुल 2.13 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसी की बदौलत आरआईएल लक्ष्य से 9 महीने पहले ही कर्जमुक्त कंपनी बन गई है। 

अंबानी ने कोविड-19 को इतिहास का सबसे बड़ा संकट बताते हुए उम्मीद जताई कि भारत और दुनिया जल्दी ही इससे उबरने में कामयाब रहेगी। उन्होंने कहा कि 50 लाख यूजरों ने जियोमीट को डाउनलोड किया है, जिसे जियो की युवा टीम ने हाल में विकसित किया है। उन्होंने कहा कि जियो ने घरेलू तकनीक से 5जी सॉल्यूशन विकसित किया है और दूसरे देशों को इसका निर्यात किया जाएगा। अंबानी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के विजन को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जियो फाइबर से 10 लाख से अधिक घर जुड़ गए हैं।

जल्‍द शुरू होगा 5जी का ट्रायल: आरआईएल चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 43वें एजीएम में कहा कि जियो ने 5जी सॉल्यूशन बना लिया है, जो भारत में वर्ल्ड क्लास 5जी सर्विस प्रदान करेगा। उन्‍होंने कहा कि इसका डिजाइन पूरी तरह से विकसित किया जा चुका है। अंबानी ने कहा कि स्‍पेक्‍ट्रम की उपलब्‍धता के साथ ही इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा। 

Jio-TV-OTT
जियो टीवी+ कई OTT चैनल

आरआईएल के एजीएम में आकाश अंबानी ने जियो टीवी+ को पेश किया। उन्होंने कहा कि जियोटीवी+ में विश्‍व की 12 अग्रणी OTT कंपनियों के कंटेंट उपलब्‍ध होंगे। छोटे अंबानी ने बताया कि जियोटीवी+ में नेटफ्लिक्स, एमेजॉन, प्राइम वीडियो, जियोसिनेमा, जियोसावन, यूट्यूब के अलावा हॉटस्टार जैसे तमाम OTT चैनल होंगे। इसमें लॉगइन के लिए अलग-अलग आईडी पासवर्ड की जरूरत नहीं है। 

गूगल के साथ बनाएंगे स्‍स्‍ते स्‍मार्टफोन: मुकेश अंबानी ने दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी गूगल और रिलायंस जियो प्‍लेटफॉर्म के साथ मिलकर भारत में सस्ते एंड्रॉयड फोन बनाने का ऐलान भी किया। उन्होंने बताया कि हम गूगल के साथ मिलकर सस्‍ते 4जी और 5जी स्मार्टफोन बनाएंगे। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होंगे। उन्‍होंन बताया कि अब तक देश में 10 करोड़ से ज्यादा जियो फोन बेचे जा चुके हैं, लेकिन अभी भी फीचर फोन यूजर्स इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनके पास स्मार्टफोन आए।

शेयरहोल्‍डर्स के लिए चैट बॉट

इसके अलावा एजीएम में रिलायंस ने शेयरहोल्डर्स, निवेशकों, मीडिया और आम लोगों की सहायता के लिए एक चैट बॉट भी लॉन्च किया है। व्हाट्सएप नंबर +91 79771 11111 पर कॉल कर शेयरहोल्डर्स और अन्य सभी अपने सवालों का जवाब पा सकते हैं। यह हेल्पडेस्क 24X7 काम करेगा। चैट बॉट को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये एक साथ 50 हजार सवालों के जवाब दे सकें। वीडियो या टैक्स्ट किसी भी फॉरमेट में इस चैट बॉट से सवाल पूछे जा सकेंगे, जिसे जियो हेप्टिक ने बनाया है।

Read More: अडानी और अंबानी के लिए स्वर्णकाल साबित हुआ कोरोना काल, संपत्ति हुई दोगुनी

Related posts

Gold Reserve के मामले में भारत नौवें पायदान पर: डब्लूजीसी

Buland Dustak

डीजल के दाम 81 के पार, जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

Buland Dustak

म्युचुअल फंड में निवेश करना महंगा हुआ

Buland Dustak

भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में फेसबुक की पहली डील

Buland Dustak

चीन से आयात पर और कसा नकेल, 5 साल के लिए बढ़ी Anti Dumping Duty

Buland Dustak

स्टॉक मार्केट: शेयरों में शार्प करेक्शन? हैवी वेयर में भारी मुनाफावसूली

Buland Dustak