19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

सचिन ने की गेंदबाजी बदलाव को लेकर दिनेश कार्तिक की प्रशंसा

सचिन ने की गेंदबाजी बदलाव को लेकर दिनेश कार्तिक की प्रशंसा

दुबई, 01 अक्टूबर।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ गेंदबाजी बदलाव को लेकर कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान दिनेश कार्तिक की प्रशंसा की है।

बता दें कि पहले खेलते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) ने निर्धारित ओवर में 174 रन बनाए।केकेआर के लिए, शुभमन गिल ने सबसे अधिक 47 रन की पारी खेली। इयोन मॉर्गन और आंद्रे रसेल ने भी क्रमश: 34 और 24 की उपयोगी पारियां खेलीं।

जवाब में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीम निर्धारित बीस ओवरों में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। अंत में, टॉम करन ने राजस्थान रॉयल्स के स्कोर को 130 रनों के पार ले जाने के लिए सिर्फ 36 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली मगर टीम को जीत नहीं दिला सके।

दिनेश कार्तिक गेंदबाजी परिवर्तन सही समय पर किये

सचिन ने ट्वीट किया, “शुभमन गिल की महत्वपूर्ण पारी,जिन्होने कुछ अच्छे शॉट खेले। रसेल की संक्षिप्त आतिशी पारी और मोर्गन के अच्छे फिनिश के साथ कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) ने अच्छा स्कोर खड़ा किया। साथ ही शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन। कप्तान दिनेश कार्तिक ने गेंदबाजी परिवर्तन सही समय पर किये और टीम का संतुलन अच्छा लग रहा था।”  

कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के लिए कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। पैट कमिंस ने तीन ओवर फेंके और उन्होंने सिर्फ 13 रन दिए। वह रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ का महत्वपूर्ण विकेट हासिल करने में भी कामयाब रहे।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के लिए, शुभमन गिल ने सबसे अधिक 47 रन की पारी खेली। इयोन मॉर्गन और आंद्रे रसेल ने भी क्रमश: 34 और 24 की उपयोगी पारियां खेलीं और टीम का स्कोर 20 ओवरों में 6 विकेट पर 174 तक पहुंचाया। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी।

Related posts

इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य देकर दूसरी पारी में 286 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

Buland Dustak

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Buland Dustak

मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीता आईपीएल खिताब, दिल्ली को हराया

Buland Dustak

पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन

Buland Dustak

ATP Rankings : शीर्ष दस से बाहर हुए ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर

Buland Dustak

ब्रूस टेलर: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी का निधन

Buland Dustak