खेल जगत

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 के साथ न्यूजीलैंड के घरेलू सत्र की शुरुआत

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 के साथ न्यूजीलैंड के घरेलू सत्र की शुरुआत

ऑकलैंड, 29 सितंबर।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 नवंबर से शुरू होने वाली टी-20 श्रृंखला के साथ ही न्यूजीलैंड के घरेलू सत्र की शुरुआत होगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने देश में क्रिकेट की वापसी का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 13 मार्च के बाद पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे।

घरेलू सत्र के कार्यक्रम के अनुसार, नवंबर में न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की मेजबानी करनेके बाद फरवरी में आस्ट्रेलिया और मार्च में बांग्लादेश की मेजबानी करेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला की शुरुआत 27 नवंबर से ईडन पार्क में होगी। श्रृंखला के अन्य दो मैच बे ओवल में 29 और 30 नवंबर को खेले जाएंगे। 

न्यूजीलैंड की टीम इसके बाद दो टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी. पहला टेस्ट हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीन दिसंबर से जबकि दूसरा वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में 11 दिसंबर से खेला जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड आएगी। दोनों टीमों के बीच 18 दिसम्बर से तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। इसके बाद 26 दिसंबर से होने टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत होगी। 

न्यूजीलैंड के घरेलू सत्र का अंत बांग्लादेश के खिलाफ होगा

इसके बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का आयोजन 22 फरवरी से सात मार्च तक होगा। न्यूजीलैंड के घरेलू सत्र का अंत बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के साथ होगा जिसमें 13 से 28 मार्च के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ डेविड व्हाइट ने एक बयान में कहा,”पिछले छह या सात महीनों की अनिश्चितता और मुश्किलों को देखते हुए आज की घोषणा करते हुए मैं रोमांचित हूं।” 

उन्होंने कहा, ”इन दौरों की मेजबानी दो कारणों से हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इंटरनेशनल क्रिकेट से पैसे मिलते हैं जिससे न्यूजीलैंड में क्रिकेट का पूरा खेल चलता है। साथ ही यह अहम है कि हम फैंस के खेल का ध्यान रख पाएंगे कोरोना जैसे मुश्किल वक्त में।”

Related posts

ओलंपिक खेलों के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंची भारतीय निशानेबाजी टीम

Buland Dustak

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम खेलेगी टेस्ट मैच

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे Bajrang Punia

Buland Dustak

विश्व चैंपियनशिप के आधिकारिक दस्ताने अब सफेद रंग के होंगे: AIBA

Buland Dustak

आज ही के दिन हुआ था महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, 10 खिलाड़ी करेंगे पदार्पण

Buland Dustak