19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

विदेशों से भी आने लगा दान, राम भक्त ने अमेरिका से भेजे 1500 डॉलर

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आवाह्न पर राम भक्त विदेशों से दान भेजने लगे हैं। ट्रस्ट की अयोध्या स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में दान के पैसे जमा होना प्रारंभ हो गया हैं। ट्रस्ट ने विदेशी चंदा पाने के लिए सभी खानापूर्ति पूरी कर ली है। अभी ट्रस्ट को विदेशी पैसा पाने के लिए प्रमाण पत्र नहीं मिला है। प्रमाण पत्र मिलते ही नए बैंक में एक अकाउंट खोला जाएगा। 

राम भक्त

अमेरिका के भारतीय मूल के निवासी राम पी तिवारी ने 1500 डॉलर भारतीय मुद्रा में लगभग एक लाख 11 हजार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कैंप कार्यालय चेक के माध्यम से भेजा है। साथ ही कैंप कार्यालय पर नगद फुटकर डॉलर भी लिफाफे में रखकर विदेशों में बैठे राम भक्त भेज रहे हैं। ट्रस्ट को भव्य मंदिर निर्माण के लिए अब तक 75 करोड़ से अधिक की धनराशि दान के रूप में मिल चुकी है। 

रामकोट ग्राम कचहरी चारों धाम मंदिर परिसर मेंं स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विदेशों में बैठे रामभक्त दान के लिए संपर्क कर रहे हैं। लेकिन अभी विदेशों से दान लेने के लिए अधिकृत ट्रस्ट नहीं है।

भारत सरकार से अनुमति मिलने के साथ ही ट्रस्ट पंजाब नेशनल बैंक में एनआरआई खाता खोलेगा। जिसमें विदेशों में बैठे राम भक्त रामलला के मंदिर निर्माण के लिए दान कर सकेंगे। विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के राम पी तिवारी ने 1500 डॉलर का चेक रामलला के मंदिर निर्माण के लिए भेजा है और कुछ लोगों ने लिफाफा में डॉलर रख करके भी भेजा है।

यह भी पढ़ें: भारत की दिव्यता और दर्शन में हैं राम: नरेन्द्र मोदी

Related posts

भारत विश्व में ‘क्लीन एनर्जी’ का मॉडल और मप्र बनेगा सस्ती बिजली का हब: पीएम मोदी

Buland Dustak

Indo pak war 1971: 50 साल पूरे होने पर सुखना लेक में वायु सेना ने दिखाया पराक्रम

Buland Dustak

आईआरसीटीसी सात मार्च से चलाएगा भारत दर्शन ट्रेन, बुकिंग शुरू

Buland Dustak

सीबीआई ने 221 करोड़ बैंक घोटाले में दिल्ली और अलीगढ़ में मारे छापे

Buland Dustak

नवीन उद्यमों और नवाचारों से आत्मनिर्भर होगा मप्र, स्टार्ट-अप पॉलिसी को मंत्रि की मंजूरी

Buland Dustak

​चीन ने तैनात किए खतरनाक बॉम्बर एयरक्राफ्ट

Buland Dustak