19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

कंगना का मूवी माफिया पर हमला, बोली-मेरा अंत ही मेरी शुरुआत है

कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी बेबाक राय की वजह से चर्चा हमेशा चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड में नेपोटिज्म, मूवी माफिया और ड्रग जैसे मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रही हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना नेताओं से चल रही जुबानी जंग के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। कंगना रनौत 9 सितम्बर को मुंबई आने वाली हैं। वहीं कंगना रनौत के प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस पर सोमवार को बीएमसी ने छापेमारी की।

मूवी माफिया

इसकी जानकारी कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर दी थी। कंगना रनौत ने फिर मूवी माफिया पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मेरा अंत ही मेरी शुरुआत है। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने ट्वीट किया-‘मूवी माफिया आज तुम मेरा चेहरा और मेरा घर अपने पावरफुल दोस्तों के सहारे तोड़ सकते हो। इससे तुम्हें पलभर की खुशी होगी, लेकिन अगर तुम होशियार होंगे तो तुमको पता चल जाएगा कि मेरा अंत ही मेरी शुरुआत है। तुम मुझे यहां खत्म कर दोंगे तो मैं कहीं और उत्पन्न हो जाऊंगी। भरोसा करो, इससे तुम लोगों को और भी ज्यादा दर्द होगा।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302976582143733760
अभिनेत्री कंगना रनौत को गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों शिवसेना नेता संजय राउत से पंगा लेने की वजह से भी खबरों में हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना नेताओं से चल रही जुबानी जंग के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। अब उनकी सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे। इसमें एक या दो कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी होंगे। यानी कंगना रनौत जब 9 सितम्बर को मुंबई पहुंचेंगी तो उनके साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा रहेगी।

कंगना रनौत ने सोमवार को ट्वीट किया था-‘ये प्रमाण है कि अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अमित शाह जी की आभारी हूं वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।’ हाल में कंगना रनौत ने शिवसेना नेता संजय राउत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें मुंबई वापस नहीं आने की धमकी दी है। इस पर कंगना ने एक वीडियो शेयर करके कहा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।

Read More: विनोद खन्ना पुण्यतिथि: अभिनेता ने अचानक ले लिया था बॉलीवुड से संन्यास

Related posts

नए पोस्टर के साथ ‘चेहरे’ के ट्रेलर का ऐलान, अब इस दिन को होगी रिलीज

Buland Dustak

65 साल के हुए सतीश कौशिक, फिल्म ‘मासूम’ से की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

46 की हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर, जानें उनकी टॉप 5 मूवीज

Buland Dustak

शाहरुख का 55वां जन्मदिन: किंग खान के कुछ मशहूर डायलॉग

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया पूजा भट्ट का रिएक्शन, किए कई ट्वीट

Buland Dustak

मनोज पाटिल आत्महत्या मामले में फंसे साहिल खान का विवादों से है पुराना नाता

Buland Dustak