19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

JEE Mains की परीक्षाएं मंगलवार से, राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की अपील

नई दिल्ली: देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए मंगलवार से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Mains) शुरू हो रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने परीक्षार्थियों को यातायात व सुरक्षा की व्यवस्था करने में सहयोग की अपील की है।

केंद्रीय मंत्री निशंक ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर JEE Mains परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि जेईई के 8.58 लाख उम्मीदवारों में से 7,77,465 से अधिक उम्मीदवाररों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हैं। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त किया कि उन्होंने अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्रियो से बात की है कि छात्रों को इस दौरान कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

JEE Mains exam

उन्होंने कहा कि मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि संकट की इस घड़ी में हमारे विद्यार्थियों का साथ दें और परीक्षा के लिए कोरोना गाइडलाइन के अनुसार उचित व्यवस्थाओं का निर्माण करें ताकि हमारे जेईई एवं नीट के अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा परेशानी का सामना न करना पड़े।

निशंक ने कहा संकट कि इस घड़ी में विद्यार्थियों के भविष्य के लिए हम सभी के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। वहीं राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए, 15.97 लाख उम्मीदवारों में से 12,75,149 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हैं। 

छात्रों का एक साल बर्बाद नहीं होना चाहिए

निशंक ने कहा कि छात्रों, अभिभावकों और सर्वोच्च न्यायालय की मंशा का सम्मान करते हुए परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। वह चाहते हैं कि छात्रों का एक साल बर्बाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा हॉल के अंदर उचित सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए JEE Mains परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या 570 से बढ़ाकर 660 की गई है। 

नीट (यूजी) परीक्षा के लिए भी परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 2546 से 3843 की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत स्वायत संगठन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) के लिए 1 से 6 सितंबर और राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए 13 सितंबर की तिथि घोषित की है।

Read More: NTA ने यूजीसी-नेट, डीयू प्रवेश सहित 6 परीक्षाओं की तिथि की घोषित

Related posts

एनटीपीसी ने मेडिकल के छात्रों के लिए 47 पदों की निकाली वैकेंसी

Buland Dustak

CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 4 मई से, 15 जुलाई तक नतीजे

Buland Dustak

भारत पहला देश जो स्कूली शिक्षा से सिखाएगा Artificial Intelligence

Buland Dustak

उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित

Buland Dustak

आईआईटी की हर पांच में से एक सीट पर दिखेंगी बेटियां

Buland Dustak

NTA ने यूजीसी-नेट, डीयू प्रवेश सहित 6 परीक्षाओं की तिथि की घोषित

Buland Dustak