19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

मप्र के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2019 की घोषणा

मप्र के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2019 की घोषणा

14 एकलव्य, 10 विक्रम, 03 विश्वामित्र और एक लाईफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार दिए जाएंगे

भोपाल, 28 अगस्त।

प्रदेश के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मप्र के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन समिति की अनुशंसा और खेल एवं  युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अनुमोदन उपरांत शुक्रवार को राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। 

खेल विभाग के प्रमुख सचिव खेल पंकज राग एवं खेल संचालक पवन कुमार जैन ने संयुक्त वार्ता में खेल अलंकरण पुरस्कारों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 के लिए राज्य शासन द्वारा 14 एकलव्य, 10 विक्रम, 03 विश्वामित्र और 01 लाईफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार घोषित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए कुल 193 आवेदन प्राप्त हुए।

इनमें एकलव्य पुरस्कार के लिए 43 महिला, 38 पुरुष सहित कुल 81, विक्रम पुरस्कार के लिए 36 महिला एवं 35 पुरुष सहित कुल 71, विश्वामित्र पुरस्कार के लिए 17 पुरुष एवं 01 महिला सहित कुल 18, स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार के लिए 02 महिलाएं 02 पुरुष सहित कुल 4 तथा लाईफ टाईम एचीवमेंट के लिए 18 पुरुष एवं 01 महिला सहित कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए थे।


खेल अलंकरण पुरस्कारों की जानकारी निम्नानुसार है:-

एकलव्य पुरस्कार:-

व्यक्तिगत खेल में- अजातशत्रु शर्मा-केनोइंग-कयाकिंग भिण्ड, आदित्य दुबे-सॉफ्ट टेनिस, देवास, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर-शूटिंग खरगौन, गार्गी सिंह परिहार-कराते भोपाल, अंशिता पाण्डे-वुशु जबलपुर, परम पदम् बिरथरे-तैराकी इन्दौर, शंकर पाण्डे- फैंसिंग भोपाल, अक्षत जोशी-घुड़सवारी उज्जैन, अनुषा कुटुम्बले -टेबल टेनिस इन्दौर, प्रियांशु राजावत-बैडमिंटन धार, गोविन्द बैरागी सैलिंग राजगढ़ और दलीय खेल में शिवांगनी वर्मा-सॉफ्टबॉल टीकमगढ़ एवं इशिका चौधरी-हॉकी ग्वालियर तथा परम्परागत खेल में नित्यता जैन-शतरंज इन्दौर शामिल हैं।

विक्रम पुरस्कार:-

व्यक्तिगत खेल में- राजेश्वरी कुशराम-केनोइंग-कयाकिंग भोपाल, फराज खान-घुड़सवारी भोपाल, अद्वैत पागे-तैराकी इन्दौर, मुस्कान किरार-तीरंदाजी जबलपुर, जय मीणा-सॉफ्ट टेनिस देवास, चिंकी यादव-शूटिंग भोपाल, दलीय खेल में पूजा पारखे-सॉफ्टबॉल इन्दौर, करिश्मा यादव-हॉकी ग्वालियर, दिव्यांग वर्ग में जानकी बाई-जूडो जबलपुर तथा परम्परागत खेल में चन्द्रकांत हरडे-थ्रोबॉल भोपाल का चयन विक्रम पुरस्कार के लिए किया गया है।

विश्वामित्र पुरस्कार:-

अभिलाष एम.टी.-तैराकी इन्दौर, गिरधारी लाल यादव-सैलिंग भोपाल एवं दलीय खेल में शरद जपे-खो-खो इन्दौर का नाम शामिल है।

लाईफ टाईम एचीवहमेंट पुरस्कार:-

इनाम-उर-रहमान-हॉकी भोपाल का नाम वर्ष-2019 के लाईफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए घोषित किया गया है। चयन समिति द्वारा वर्ष 2019 के स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार के लिए किसी भी खिलाड़ी के नाम की अनुशंसा नहीं की गई है। 

Related posts

एम एस धोनी की जगह लेने के लिए नंबर एक दावेदार हैं पंत : ब्रायन लारा

Buland Dustak

सचिन ने की गेंदबाजी बदलाव को लेकर दिनेश कार्तिक की प्रशंसा

Buland Dustak

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को एबी डीविलियर्स की जरूरत : रवि शास्त्री

Buland Dustak

दिमित्रोव के बाद क्रोएशिया के बोर्ना कॉरिक भी हुए कोरोना से संक्रमित

Buland Dustak

AIBA Youth World Boxing : भारतीय महिला मुक्केबाजों ने जीते सात स्वर्ण पदक

Buland Dustak

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 के साथ न्यूजीलैंड के घरेलू सत्र की शुरुआत

Buland Dustak