19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

Gold Reserve के मामले में भारत नौवें पायदान पर: डब्लूजीसी

विश्व स्वर्ण परिषद द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त, 2020 के प्रथम पखवाड़े तक भारत के पास 657.7 टन Gold Reserve दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि भारत स्वर्ण भंडार (Gold Reserve) के मामले में दुनिया के दस शीर्ष देशों में नौवें पायदान पर है।

Gold Reserve

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्लूजीसी) के मुताबिक दुनिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार वाले देश।

  • अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा Gold Reserve मौजूद है। अमेरिका का स्वर्ण कोष कुल 8133.5 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 79 फीसदी है।
  • जर्मनी स्वर्ण भंडार के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर रहता है। इस देश के पास कुल 3,363.6 मेट्रिक टन का स्वर्ण कोष मौजूद है। विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 75.6 फीसदी है।
  • इटली के पास दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार मौजूद है। इटली के पास कुल स्वर्ण कोष 2,451.8 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 71.3 फीसदी है।
  • फ्रांस स्वर्ण भंडार के मामले में चौथे पायदान पर आता है। फ्रांस के पास कुल स्वर्ण भंडार 2,436 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 65.5 फीसदी है।
  • रूस स्वर्ण भंडार के मामले में पांचवे स्थान पर मौजूद है। रूस के पास कुल स्वर्ण भंडार 2,299.9 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 23 फीसदी है।
  • चीन इस सूची में छठे स्थान पर है। चीन के पास कुल स्वर्ण भंडार 1,948.3 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 3.4 फीसदी है। 
  • स्विट्जरलैंड स्वर्ण भंडार के मामले में सातवें स्थान पर मौजूद है। इसके पास कुल स्वर्ण भंडार 1,040 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 6.5 फीसदी है। 
  • जापान स्वर्ण भंडार के मामले में 8वें नंबर पर मौजूद है। इसके पास कुल स्वर्ण भंडार 765.2 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 3.2 प्रतिशत है।
  • भारत स्वर्ण भंडार के मामले में 9वें स्थान पर मौजूद है। भारत के पास कुल स्वर्ण भंडार 657.7 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 7.5 फीसदी है। और इस सूची में नीदरलैंड दसवें पायदान पर है। इसके पास कुल स्वर्ण भंडार 612.5 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 71.4 फीसदी है।

Read More: एफडीआई ने तोड़ डाले अब तक के सारे रिकॉर्ड: प्रधानमंत्री

Related posts

पीएनबी और असम बायो रिफाइनरी ने Bio Ethanol production MOU किया साइन

Buland Dustak

अमेजन-फ्लिपकार्ट के खिलाफ जांच का स्टे आदेश हाईकोर्ट में खारिज

Buland Dustak

भारत-चीन तनाव: चीनी कंपनी एंट बेच सकती है पेटीएम हिस्सेदारी

Buland Dustak

सोना चांदी की कीमत में गिरावट, 2 दिन में 1000 रुपये गिरा सोना

Buland Dustak

कैट ने ई-कॉमर्स पोर्टल ‘भारत ई मार्केट’ का लोगो किया लॉन्‍च

Buland Dustak

इंडियन ऑयल ने लॉन्च किया भारत का पहला 100 ऑक्टेन पेट्रोल

Buland Dustak