19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

मेसी बार्सिलोना छोड़कर कहीं नहीं जा रहे : जोसेप मारिया बार्टोमू

मेसी बार्सिलोना छोड़कर कहीं नहीं जा रहे : जोसेप मारिया बार्टोमू

बार्सिलोना, 19 अगस्त।

बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप मारिया बार्टोमू ने कहा है कि स्ट्राइकर लियोनेल मेसी कहीं नहीं जा रहे हैं और वह क्लब के लिए खेलते हुए ही अपने करियर को समाप्त करना चाहते हैं। उनकी यह टिप्पणी मेसी के क्लब को छोड़ने की अटकलों के बाद आई है। 
बार्टोमू ने बार्सा टीवी से बातचीत में कहा, “मेसी बार्सिलोना में खेलते हुए अपने करियर को समाप्त करना चाहते हैं। मैं नियमित रूप से उनसे और उनके पिता से बात करता हूं। वह हमारे कार्यालय का हिस्सा है। कोमैन नए प्रबंधक होंगे और उन्होंने मुझे बताया कि मेसी हमारे नए प्रोजेक्ट के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।” 

उन्होंने कहा, “टीम में उतना ही परिवर्तन होगा,जितना जरूरी है। मैंने वर्तमान टीम को एक और साल के लिए अवसर देने का फैसला किया। शायद पिछले साल टीम में परिवर्तन शुरू करने का समय था।” 
चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में बायर्न म्यूनिख ने बार्सिलोना को 8-2 से करारी शिकस्त दी थी, और तब से, क्लब एक संकट से जूझ रहा है। हेड कोच क्विक सेटियन और तकनीकी प्रबंधक एरिक एबाइडल पहले ही विदा हो चुके हैं। बार्टोमू ने पुष्टि की कि रोनाल्ड कोमैन बार्सिलोना के नए कोच होंगे। 

बार्टोमू ने नेमार के बार्सिलोना वापस आने की अफवाहों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पीएसजी अपने स्टार स्ट्राइकर को बेचना नहीं चाहता है। बार्सिलोना 2019-20 सत्र में एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ला लीगा 2019-20 की अंकतालिका में बार्सिलोना, रियल मैड्रिड के पीछे, दूसरे स्थान पर था। 

Related posts

दिमित्रोव के बाद क्रोएशिया के बोर्ना कॉरिक भी हुए कोरोना से संक्रमित

Buland Dustak

नहीं रहे अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Diego Maradona

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक : पदक से चूकीं भारतीय युवा गोल्फर अदिति अशोक

Buland Dustak

ISSF Junior World Championship: भारत ने शुक्रवार को 3 स्वर्ण पदक जीते

Buland Dustak

ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को चौथे नंबर पर रखा जाना बड़ी उपलब्धि

Buland Dustak

डेविड वार्नर को सर्वाधिक बार आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बने अश्विन

Buland Dustak