19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

रिलायंस ने ई-फार्मेसी कंपनी नेटमेड्स को 620 करोड़ रुपयों में खरीदा

देश के सबसे अमीर शख्‍स मुकेश अंबानी ने अपने खुदरा कारोबार के लिए एक बड़ी डील की है। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की सहायक रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने डिजिटल फार्मा मार्केट प्लेस नेटमेड्स के मेजॉरिटी शेयर का अधिग्रहण किया है। रिलायंस ने ये हिस्सेदारी करीब 620 करोड़ रुपये में खरीदी है।

नेटमेड्स

विटालिक हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियां सामूहिक रूप से नेटमेड्स के रूप में जानी जाती है। रिलायंस रिटेल ने विटालिक हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड की इक्विटी शेयर कैपिटल में 60 फीसदी होल्डिंग के साथ-साथ इसकी सहायक कंपनी त्रिसारा हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड, नेटमेड्स और दाधा फार्मा डिस्ट्रिब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

नेटमेड्स को करीब एक साल से खरीदार की तलाश थी

नेटमेड्स मौजूदा वक्‍त में दवाइयां, पर्सनल केयर, बेबी केयर आइटम वितरित करता है। यह अपनी वेबसाइट और ऐप पर डॉक्टर द्वारा बुकिंग और डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं भी देता है। नेटमेड्स को करीब एक साल से खरीदार की तलाश थी क्योंकि इसे बड़े पैमाने पर धन की जरूरत है।

इस निवेश के बारे में आरआरवीएल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि भारत में हर किसी के लिए डिजिटल पहुंच मुहैया कराने के लिए हमने अपनी प्रतिबद्धता के साथ ये डील की है। उन्होंने कहा कि नेटमेड्स हमारी सस्ती स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों और सेवाओं को विस्तार देने में काफी हद तक सहायता करेगी। 

उधर, नेटमेड्स के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रदीप दाधा ने कहा कि रिलायंस के डिजिटल, रिटेल और टेक प्लेटफॉर्म की संयुक्त ताकत के साथ हम और भी अधिक उपभोक्ताओं के बीच अपने चैनल को मजबूत बनाने में सक्षम हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस डील के बाद हम अपनी सेवा को और बेहतर बनाएंगे।

Read More: मुकेश अंबानी ने लॉकडाडन के बाद से हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपये

 

Related posts

CAIT: कोरोना से 40 दिनों में 7 लाख करोड़ रुपये के घरेलू कारोबार का नुकसान

Buland Dustak

विवाद से विश्वास योजना- 1.48 लाख विवादों का निपटारा

Buland Dustak

बैंकिंग सेक्टर ने कराई शेयर बाजार की रिकवरी, Bank Index में 868 अंक की तेजी

Buland Dustak

एसबीआई के बाद तीन और बैंकों ने कम की होम लोन पर ब्याज दरें

Buland Dustak

कैट ने ई-कॉमर्स पोर्टल ‘भारत ई मार्केट’ का लोगो किया लॉन्‍च

Buland Dustak

औद्योगिक उत्पादन जून महीने में 13.6 फीसदी बढ़ा

Buland Dustak