19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

नोएडा स्मारक पर वीर शहीदों को परिजनों ने नम आंखों से पुष्पांजलि देकर याद किया

नई दिल्ली, 17 फरवरी (हि.स.)। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों की याद में गुरुवार को ‘नोएडा शहीद स्मारक’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। वार्षिक आयोजन के दौरान जनरल नरवणे ने नोएडा शहीद स्मारक स्मारिका भी जारी की। उन्होंने इस मौके पर आम नागरिकों और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत भी की।

मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जीएल बख्शी (वी) ने किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य सैनिकों और नागरिकों को एक मंच पर लाकर स्थानीय युवाओं को सेनाओं में जाने के लिए प्रेरित करना था।

नोएडा स्मारक

नोएडा शहीद स्मारक पर सेवानिवृत्त रक्षा बिरादरी की ओर से 38 शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सशस्त्र बलों की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी, शहीदों के परिजन, बिगुलर और आम नागरिक भी शामिल हुए।

पूरी तरह सैन्य माहौल में गंभीर और सम्मानजनक तरीके से हुए इस श्रद्धांजलि समारोह की सभी ने सराहना की। सबसे पहले मुख्य अतिथि सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शहीद स्मारक पर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर (दिल्ली क्षेत्र) जनरल आलोक काकर, नौसेना और वायु सेना की ओर से रियर एडमिरल एसएस संधू, एनएम, एसीसीपी और एसीडब्ल्यूपी एंड ए और एवीएम केवीएस नायर, वीएसएम, एसीएएस (पीए एंड सी) ने शहीद स्मारक पर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

शहीद स्मारक पर जब शहीदों के परिजनों को माल्यार्पण करने के लिए बुलाया गया, तो उनकी आंखों में स्पष्ट रूप से आंसू दिखाई दे रहे थे। एक-एक करके 38 शहीदों के परिवारों से नकवी, किरण, मंजरी तिवारी, सरदाना, विजय, कर्नल छिब्बर, विजिंदर, केके सिंह, उमा, स्वदेश, शशि, केवल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शर्मा, रंजना, जय राम भाटी, चाहत राम भाटी, जंगजीत सिंह, अजय भाटी ने पुष्पांजलि दी।

सैन्य अधिकारियों में लेफ्टिनेंट कर्नल सीबी शर्मा, संस्था के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जीएल बख्शी, कर्नल जेपी सिंह, अध्यक्ष एवीआई, कर्नल आईपी सिंह और कर्नल सीके शर्मा, एवीआरडब्ल्यूए और एवीसीसी के अध्यक्ष, जेडब्ल्यूओ आरसी सिंह, अध्यक्ष जेवीसीसी और एवीएम प्रदीप कुमार, अध्यक्ष, जेवीएसएएस शामिल हुए।

इसके अलावा आम नागरिकों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, अरुण विहार और जलवायु विहार के संस्थानों के प्रमुखों, स्थानीय स्कूलों के प्रधानाचार्य और छात्राओं में ज्योति राणा, भव्या, अभिलाषा गौतम, नेहा सिंह और आईएएस, आईपीएस अधिकारियों ने माल्यार्पण किया।

हवलदार हरजीत सिंह के नेतृत्व में औपचारिक त्रि-सेवा गार्ड और बिगुलर ने सैन्य सटीकता के साथ प्रक्रिया को अंजाम दिया। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने इस मौके पर कहा कि देश में कई स्मारक हैं लेकिन नोएडा शहीद स्मारक देश में पहला और एकमात्र त्रि-सेवा स्मारक है जो सेना, नौसेना और वायु सेना का प्रतिनिधित्व करता है।

उन्होंने तीन सेवा मुख्यालय, दिल्ली क्षेत्र, सिग्नल रेजिमेंट, नोएडा प्राधिकरण, नोएडा पुलिस, अरुण विहार और जल वायु विहार के संस्थानों के प्रमुखों और आर्मी पब्लिक स्कूल को उनकी सहायता और उदार दान के लिए धन्यवाद दिया। स्मारिका 2022 का विमोचन करने के बाद मुख्य अतिथि ने संस्था की समर्पित टीम को बधाई दी। कमांडर नरिंदर महाजन ने बताया कि 13 अप्रैल,2022 को एक कैंडल लाइट समारोह आयोजित किया जाएगा, जिस दिन यह स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया गया था।

Read More:- रायपुर : आगामी शैक्षणिक सत्र में शुरू होंगे 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय

Related posts

Army Sports Institute ने सूबेदार नीरज चोपड़ा को समर्पित किया अपना स्टेडियम

Buland Dustak

काशी विश्वनाथ की मंगला आरती देखना हुआ महंगा, चुकाना होगा अधिक शुल्क

Buland Dustak

उप्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया लोक संकल्प कल्याण-पत्र

Buland Dustak

नैनो टेक्नोलॉजी से अब मिल सकेगा स्वच्छ पेयजल

Buland Dustak

प्रधानमंत्री शुक्रवार को RBI Two Customer Centric Initiatives का करेंगे शुभारंभ

Buland Dustak

पुस्तक ‘गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा’ का लोकार्पण

Buland Dustak