19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

सूर्य सप्तमी: लवाजमे के साथ निकली सूर्यदेव की रथ यात्रा

जयपुर, 7 फ़रवरी (हि.स.)। राजधानी जयपुर में सप्तमी पर शहर के सूर्य मंदिरों में भगवान सूर्य की विशेष पूजा-अर्चना की गई। गलता घाटी स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर में सुबह सूर्यदेव का लाल चंदन, दूध और पंचामृत से अभिषेक कर नई पीतांबरी पोशाक धारण कराई गई। इसके बाद सूर्य भगवान की रथ यात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने रथ यात्रा का स्वागत किया। गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य सहित अन्य संत-महंतों ने आरती की। इसके अलावा सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सूर्य सप्तमी

गलता घाटी स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर से भगवान सूर्यदेव की रथ यात्रा बैंड बाजे व लवाजमे के साथ निकली, जो गलता गेट, सूरजपोल बाजार, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड होते हुए छोटी चौपड़ पहुंची, यहां सूर्य भगवान की गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य, महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम भारती सहित अन्य संत-महंतों ने आरती उतारी। इसके बाद यात्रा वापस इन्हीं मार्गों से होते हुए सूर्य मंदिर पहुंची।

जलेब चौक स्थित सूर्यदेव मंदिर में सप्त अश्व पर विराजित सूर्यदेव भगवान के विशेष झांकी सजाई गई। इस मौके पर बंगाल समाज महिला मंडल की ओर से भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पं. विष्णु दत्त शर्मा सहित अन्य भक्त मौजूद रहे। क्रीड़ा भारती की ओर से सूर्य रथ सप्तमी पर शरीर को स्वस्थ रखने एवं योग के प्रति जागरूकता के लिए सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Read More:- उप्र को मिला केन्द्रीय बजट का सर्वाधिक हिस्सा : अनुराग ठाकुर

Related posts

Bharat Bandh: पंजाब में व्यापक असर, प्रदर्शनकारी किसानों ने रास्तों को किया जाम

Buland Dustak

7 से फिर दौड़ेगी मेट्रो, शहरी विकास मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश

Buland Dustak

कारगिल विजय दिवस 2020 पर शहीदों को शत-शत नमन

Buland Dustak

Geospatial दिशा-निर्देशों को उदार बनाने का सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: डॉ. हर्षवर्धन

Buland Dustak

हिमाचल में भूस्खलन से 148 सड़कें अवरुद्ध, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Buland Dustak

बढ़ रहे Mucormycosis के केस, एम्फोटेरिसिन बी दवा के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर

Buland Dustak