19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 : चीन ने जीत के साथ की शुरूआत

मुंबई, 20 जनवरी (हि.स.)। चीन ने अपने एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए गुरुवार को मुंबई फुटबॉल एरिना में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में चीनी ताइपे पर 4-0 से प्रभावशाली जीत दर्ज की।

ग्रुप-ए के इस मुकाबले में चीन के लिए वांग शुआंग ने तीसरे और 68वें मिनट में गोल किए जबकि झांग जिन ने 54वें और वांग शानशान ने नौवें मिनट में गोल किए।

जुलाई 2020 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेल होने के बावजूद स्टील रोजेज नाम से मशहूर चीनी टीम को लय हासिल करने में बिल्कुल भी समय नहीं लगा। चीनी टीम ने शुरुआती 10 मिनट में दो बार स्कोर करते हुए 2008 के बाद पहली बार फाइनल्स में चौंकाने वाला परिणाम देने की मंशा रखने वाली चीनी ताइपे की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

हेड कोच के तौर पर शुई जिंगजिया का यह पहला मैच था और शुआंग ने दो गोल और एक एसिस्ट के साथ उन्हें बेहतरीन तोहफा दिया। इस काम में झांग जिन और वांग शानशान ने भी उनका बखूबी साथ दिया।

2022 फाइनल्स के पहले मैच में दो ऐसी टीमों के बीच मुकाबला था, जिन्होंने सम्मिलित रूप से 11 बार यह खिताब जीता है। लेकिन कुछ ही मिनटों के भीतर यह स्पष्ट हो गया कि चीन आने वाले हफ्तों में अपनी झोली में एक और ट्रॉफी डालने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आठ बार के चैंपियन चीन को 90 सेकंड के भीतर उस समय पेनाल्टी किक मिला था जब पैन येन-सिन ने युवा खिलाड़ी झांग लिनयान के खिलाफ फाउल किया। इस पेनल्टी पर मैच शुरू होने के तीन मिनट के भीतर गोल करते हुए शुआंग ने एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 का पहला गोल अपने नाम किया।

 Read More : टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने गैरी किसिक से की सगाई

अपने मजबूत पड़ोसी को तीन दशक में पहली बार हराने का चीनी ताइपे का सपना उस समय चूर-चूर होता दिखा जब वांग शानशान ने छह मिनट बाद ही अपने इंटरनेशनल करियर का 53वां गोल दाग दिया। शानशान ने यह गोल जाओ चेन के क्रॉस पर बेहतरीन हेडर के जरिए किया।

पहला हाफ पूरी तरह चीन के नाम रहा। 78 फीसदी समय तक गेंद उसके पास रही। इसके बाद चीनी टीम ने एक और सफलता हासिल की। झांग जिन ने वांग शुआंग के पास पर गोल करते हुए 54वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया।

वांग ने 68वें मिनट में फिर अपना क्लास दिखाया और बैकफुट पर दिख रही चीनी ताइपे की डिफेंस को भेदते हुए अपना दूसरा और मैच का चौथा गोल किया। वांग यहीं नहीं रुकीं। 78वे मिनट में भी उन्होंने गोल करने का एक बेहतरीन मौका बनाया था लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं।

चीनी टीम अपना नौवां खिताब जीतने के लिए भारत आई है। अब ग्रुप-ए में उसका दूसरा मुकाबला रविवार को ईरान से होना है। दूसरी ओर, चीनी ताइपे अपने दूसरे मैच में उसी दिन नवी मुम्बई में मेजबान भारत से भिड़ेगा।

Related posts

नहीं रहे अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Diego Maradona

Buland Dustak

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, पहली बार टी-20 विश्वकप के फाइनल में बनायी जगह

Buland Dustak

IPL 2021: पृथ्वी शॉ से प्रभावित शिखर धवन बोले चैंपियन की तरह की है वापसी

Buland Dustak

भोपाल में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप

Buland Dustak

टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने गैरी किसिक से की सगाई

Buland Dustak

प्रीति जिंटा ने बीसीसीआई से की नए नियम बनाने की मांग

Buland Dustak