19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

अबू धाबी: आईसीसी टी-20 विश्व कप में रविवार को खेले गए अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने 125 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया है। इस जीत से न्यूजीलैंड के आठ अंक हो गए हैं और वह सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वह इंग्लैड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है।

टी-20 विश्व कप

न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। अफगानिस्तान के साथ भारत भी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। अगर इस मैच में अफगानिस्तान की जीत होती तो ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता था। अब भारत का सोमवार को होने वाला नामीबिया के खिलाफ मैच एक औपचारिकता मात्र रह गया है।

टी-20 विश्व कप में इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम आठ विकेट के नुकसान पर मात्र 124 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड के सामने 125 रनों का लक्ष्य रखा।

अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा अफगान टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने तीन, टिम साउदी ने दो और जेम्स नीशम, एडम मिल्ने और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिया।

Also Read: Doda Sports Stadium में किया गया डोडा क्रिकेट लीग का उद्घाटन

इसके बाद 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 18.1 ओवर में मात्र दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन 40 रन और डेवोन कॉनवे 35 रन बनाकर नाबाद रहे। इनके अलावा सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 28 रन और डैरेल मिचेल ने 17 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया।

Related posts

IPL 2021 के शेष बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में होंगे आयोजित

Buland Dustak

भारतीय महिला फुटबॉल टीम अगले महीने खेलेगी चार अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच

Buland Dustak

टी 20 विश्व कप: भारत में होगा 2021 संस्करण, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी

Buland Dustak

चैंपियंस लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सर्वाधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलर

Buland Dustak

विश्व चैंपियनशिप के आधिकारिक दस्ताने अब सफेद रंग के होंगे: AIBA

Buland Dustak

दिमित्रोव के बाद क्रोएशिया के बोर्ना कॉरिक भी हुए कोरोना से संक्रमित

Buland Dustak