19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

हॉकी इंडिया ने खेल रत्न पुरस्कार चयनित श्रीजेश और मनप्रीत को दी बधाई

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने बुधवार को अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कप्तान मनप्रीत सिंह को प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

श्रीजेश ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और टीम के ओलंपिक कांस्य पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ओलंपिक में उनके प्रदर्शन को देखते हुए एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2020-21 से भी सम्मानित किया गया था।

हॉकी इंडिया

वहीं, मनप्रीत सिंह ने ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कप्तानी की थी। ओलंपिक की सफलता का हिस्सा पूरी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

सूची में रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, बीरेंद्र लकड़ा, हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, अमित रोहिदास, सुमित, गुरजंत सिंह, वरुण कुमार और सिमरनजीत सिंह शामिल हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम से अनुभवी फॉरवर्ड वंदना कटारिया और मिडफील्डर मोनिका को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

खेल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण

सभी विजेताओं को बधाई देते हुए, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निंगोमबम ने कहा, “यह वास्तव में खेल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि दो दिग्गज खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हॉकी इंडिया की ओर से, मैं उन्हें बधाई देता हूं। भारतीय हॉकी के लिए अभी भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।”

Also Read: भारत-पाकिस्तान को हर साल 3 टी20 मैच की श्रृंखला खेलनी चाहिए

उन्होंने आगे कहा, “मैं भारतीय पुरुष टीम के उन सभी सदस्यों को भी बधाई देता हूं जिन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। यह वास्तव में उल्लेखनीय है कि युवा मामले और खेल मंत्रालय टोक्यो ओलंपिक 2020 में टीम के ऐतिहासिक प्रयासों को मान्यता दे रहा है। मैं महिला टीम से वंदना और मोनिका को भी बधाई देता हूं,जिन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया है।”

“महिला हॉकी में उनका योगदान अपार है और वे सम्मान के पात्र हैं। मैं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए कोच सरपाल सिंह (आजीवन उपलब्धि) और प्रीतम सिवाच को भी बधाई देता हूं। मैं दविंदर सिंह गरचा को भी बधाई देता हूं जिन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। मैं इन दिग्गजों को भारतीय हॉकी में उनके अपार योगदान के लिए भी धन्यवाद देता हूं।”

Related posts

कोहली सहित दिग्गज क्रिकटरों ने 600 विकेट पर एंडरसन को दी बधाई

Buland Dustak

मुक्केबाजी विश्व कप : भारत ने तीन स्वर्ण सहित जीते नौ पदक

Buland Dustak

यूरो 2020 : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जीता गोल्डन बूट अवार्ड

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक: Kamalpreet Kaur ने डिस्कस थ्रो के फाइनल में बनाई जगह

Buland Dustak

AFC Women’s Asian Cup 2022 का मुंबई और पुणे में आयोजन

Buland Dustak

ऑस्ट्रेलिया के Jason Konrath ने प्रशिक्षकों और स्पोर्ट्स एक्सपर्ट को दिए टिप्स

Buland Dustak