19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
छत्तीसगढ़

हेमंत सोरेन आदिवासी नृत्य महोत्सव व राज्योत्सव में मुख्य अतिथि

रायपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके 28 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे आयोजित ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। अगले दिन 29 अक्टूबर को शाम 8 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री एस. चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य अतिथि होंगे। इस महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

आदिवासी नृत्य महोत्सव

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम आयोजित

‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का आयोजन 28 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक किया जा रहा है, 28 से 30 अक्टूबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर केन्द्रित प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी तथा 01 नवम्बर को राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सभी कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किए जाएंगे।

Also Read: मील का पत्थर साबित होगा पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद के.सी. वेणुगोपाल, पी.एल. पुनिया, बी.के. हरिप्रसाद, लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्तचरण दास और वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर सहित अन्य मंत्रीगण शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह में समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम, मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा नगर निगमों के महापौरों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

Related posts

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : छत्तीसगढ़ फिर बना कला-संस्कृतियों का संगम

Buland Dustak

पढ़ना लिखना अभियान: राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान 30 सितम्बर को

Buland Dustak

रायपुर : राजधानी रायपुर में शुरू होगी Badminton Academy

Buland Dustak

1833 वनाधिकार पट्टाधारी किसान को मिला एक करोड़ 49 लाख का ऋण

Buland Dustak

छत्तीसगढ़ का पहला मछलीनुमा फिश एक्वेरियम जल्द होगा कोरिया में

Buland Dustak

‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ का 3 फरवरी को होगा शुभारंभ

Buland Dustak