19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

बैंकिंग सेक्टर ने कराई शेयर बाजार की रिकवरी, Bank Index में 868 अंक की तेजी

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार आज बिकवाली के भंवर में फंसने के बावजूद हरे निशान में आकर कारोबार का अंत करने में सफल रहा। बाजार की आज की इस रिकवरी में बैंकिंग सेक्टर का खास योगदान रहा। निफ्टी का Bank Index आज 868.7 मार्च अंक की मजबूती के साथ 41192.40 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि रियल्टी सेक्टर में आज जबरदस्त गिरावट का रुझान रहा।

Bank Index

दिनभर चले कारोबार में शेयर बाजार को बैंकिंग सेक्टर के अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर का भी काफी सपोर्ट मिला। रियल्टी सेक्टर के अलावा ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, एनर्जी, मेटल और मीडिया सेक्टर में जबरदस्त गिरावट का रुख बना रहा।

सेक्टोरल प्रदर्शन के आधार पर देखें तो निफ्टी में शामिल प्राइवेट Bank Index 2.16 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 1.33 फीसदी, PSU Bank Index 1.10 फीसदी और सर्विसेज सेक्टर इंडेक्स 0.50 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आज 3,624 शेयरों में हुआ कारोबार

रियल्टी इंडेक्स 2.77 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 1.80 फीसदी, आईटी इंडेक्स 1.10 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.99 फीसदी, एनर्जी इंडेक्स 0.5 0 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 0.22 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.18 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.0 4 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर के बंद हुए।

दिनभर चले कारोबार के बाद आज सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से जहां 17 शेयर मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार करके बंद हुए, वहीं 13 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करने के बाद बंद हुए।

Also Read: भारत-पाकिस्तान को हर साल 3 टी20 मैच की श्रृंखला खेलनी चाहिए

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आज कुल 3,624 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,830 शेयर मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार करने के बाद बंद हुए। 1,616 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार करके बंद हुए जबकि 178 शेयरों के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

आज के कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 392 शेयरों ने 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तक पहुंचने में सफलता हासिल की जबकि 28 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर लुढ़क गए। इसके अलावा आज लिवाली के बल पर जहां 402 शेयरों में अपर सर्किट लगा वहीं 282 शेयर भारी बिकवाली के कारण लोअर सर्किट का शिकार हो गए।

Related posts

भारत में भी बनेगा Gold Stock Exchange, शेयर की तरह होगी सोने की ट्रेडिंग

Buland Dustak

शेयर बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स ने क्लोजिंग लेवल का बनाया रिकॉर्ड

Buland Dustak

डाटा के इस्तेमाल और इसके दुरुपयोग को रोकने के नियम तय करेगी सरकार

Buland Dustak

Sanskriti Petrol Diesel Filling Station: रामदेव ने किया शुभारम्भ

Buland Dustak

बीमा क्षेत्र में 74% एफडीआई विधेयक लोकसभा से पास

Buland Dustak