19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

स्पोर्ट्स वियर कम्पनी Adidas की Brand Ambassador बनीं दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली: दुनिया की दिग्गज स्पोर्ट्स वियर कम्पनी Adidas ने बॉलीवुड अभिनेत्री और यूथ आइकन दीपिका पादुकोण को अपना Brand Ambassador बनाया है।

खेल दीपिका के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा रहा है इसलिए शक्ति और जुझारूपन में वे बेमिसाल हैं। पूरी दुनिया के लाखों लोगों की प्रेरणा हैं। अब दीपिका और Adidas दोनों मिल कर जबरदस्त सिनर्जी बनाएंगे क्योंकि दोनों साझा मूल्यों पर काम करते हैं।

Adidas Brand Ambassador

Adidas ने पूरी दुनिया की महिला एथलीटों और भागीदारों को एकजुट किया है जिसमें दीपिका के शामिल होने से महिलाओं के लिए खेल को लोकतांत्रिक बनाना और विविधता बढ़ाना एडिडास के लिए आसान होगा। महिलाओं के लिए पादुकोण जैसी प्रेरक शक्तियों का इसमें बड़ा योगदान होगा।

Adidas की Brand Ambassador बनीं दीपिका ने कहा, ‘‘मेरे व्यक्तित्व को निखारने में मेरे एथलीट होने और खेलने की बड़ी भूमिका रही है और इसलिए मैं आज इस मुकाम पर हूं। जीवन के जो मूल्य मैंने खेल से सीखे वे किसी अन्य अनुभव से मुमकिन नहीं होता।

Also Read: MCC की आजीवन सदस्यता से सम्मानित होना एक पूर्ण सम्मान : हरभजन सिंह

आज शारीरिक और भावनात्मक दोनों फिटनेस मेरे लाइफस्टाइल का अभिन्न अंग हैं। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांडों में से एक Adidas के साथ यह साझेदारी मेरे लिए बहुत सम्मान और खुशी की बात है।’’

Brand Adidas, India के वरिष्ठ निदेशक सुनील गुप्ता ने कहा, ‘‘दीपिका पादुकोण पूरी दुनिया की यूथ आइकन हैं और शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति और बेहतरीन व्यक्तित्व की चैंपियन हैं।

हमारा ब्रांड खेल और इस मूवमेंट के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की महत्वाकांक्षा रखता है जिसे पूरी करने के लिए दीपिका सबसे सही शख़्सियत हैं। हम एडिडास परिवार में दीपिका के शामिल होने से बहुत खुश हैं और आशा करते हैं हम मिल कर अधिक से अधिक महिलाओं को उनके अंदर छिपी संभावनाएं देखने और महसूस करने के लिए उत्साहित कर पाएंगे।’’

Related posts

दीपिका कुमारी विश्व तीरंदाजी में नंबर 1 मुकाम हासिल करने में सफल रहीं

Buland Dustak

टी 20 विश्व कप: भारत में होगा 2021 संस्करण, ऑस्ट्रेलिया को 2022 की मेजबानी

Buland Dustak

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा एडिलेड

Buland Dustak

एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 : चीन ने जीत के साथ की शुरूआत

Buland Dustak

मप्र के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2019 की घोषणा

Buland Dustak

ब्रूस टेलर: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी का निधन

Buland Dustak