19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मध्य प्रदेश

मप्रः दीपावली पर सरकारी कर्मियों को तोहफा, महंगाई भत्ता में 8% की वृद्धि

- अब 12 से बढ़कर 20 फीसदी होगा महंगाई भत्ता
- वेतन वृद्धि की 50 फीसदी राशि नवंबर माह के वेतन और शेष 50% राशि मार्च 2022 के वेतन में मिलेगी

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को दीपावली के मौके पर उपहार दिया है। उन्होंने शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता आठ फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने लम्बित वेतन वृद्धि की राशि दो किश्तों में देने की भी घोषणा की है। वेतनवृद्धि की 50 फीसदी राशि नवम्बर-2021 और शेष 50 फीसदी राशि मार्च 2022 के वेतन के साथ मिलेगी।

महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे प्रदेश के कर्मचारी सच्चे अर्थों में कर्मयोगी हैं। कोरोना-काल में कर्मचारियों ने जो सेवा की है, वह निश्चय ही अभिनंदनीय है। पिछले डेढ़ साल में राज्य को कोरोना की दो भीषण लहरों का सामना करना पड़ा था।

इस कारण एक ओर सरकार का खर्च बढ़ा, वहीं दूसरी ओर राजस्व आय में भारी कमी आई। इसीलिए सरकार ने उस कठिन समय में कर्मचारियों को दी जाने वाली वेतन-वृद्धि को कुछ समय के लिए स्थगित किया था। अब हमने महंगाई भत्ता बढ़ाने और वेतन-वृद्धि देने का निर्णय लिया है।

महंगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। शासकीय सेवकों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले, अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा। इसके साथ ही अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो जाएगा।

Also Read: देश में 52वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए मीडिया रजिस्ट्रेशन शुरू

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना-काल में राज्य की वित्तीय स्थिति अत्यधिक प्रभावित होने से शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित रखी गयी थी। राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया है कि लंबित वेतनवृद्धि का 50 प्रतिशत नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले, अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50 प्रतिशत राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को भोपाल में स्टेट हैंगर में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही।

Related posts

किसानों को अब मिलेगा ‘मूंग की दाल’ पर समर्थन मूल्‍य

Buland Dustak

Seed Balls गिरेंगी उग जायेगा पौधा, पर्यावरण संरक्षण का हो रहा कार्य

Buland Dustak

’ट्रकों पर कोरोना शायरी’ से वैक्सीनेशन के लिए फैलाई जा रही जागरूकता

Buland Dustak

मध्य प्रदेश के पैरा-स्वीमर सतेन्द्र हैं दिव्‍यांगों के लिए प्रेरणा पुंज

Buland Dustak

मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2020 की घोषणा

Buland Dustak

सीधी बस हादसा: मृतकों की संख्या 51 हुई, सीएम शिवराज लेंगे घटनास्थल का जायजा

Buland Dustak