19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

ISSF Junior World Championship: भारत ने शुक्रवार को 3 स्वर्ण पदक जीते

-भारत पदक तालिका में 13 स्वर्ण सहित कुल 30 पदकों के साथ शीर्ष पर

लीमा: भारत ने ISSF Junior World Championship में शुक्रवार को तीन और स्वर्ण पदक जीते। लीमा के लास पालमास शूटिंग रेंज में, दिन का पहला स्वर्ण पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में आदर्श सिंह, विजयवीर सिद्धू और अनीश भानवाला की तिकड़ी ने दिलाया, जिन्होंने स्वर्ण पदक मैच में जर्मनी को 10-2 से हराया।

Junior World Championship

इसके बाद ISSF Junior World Championship में भारत ने जूनियर पुरुष और महिला डबल ट्रैप ग्रां प्री स्पर्धाओं में पदक जीतकर दिन का अंत 13 स्वर्ण पदक के साथ किया।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आयुषी पोद्दार की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (3पी) मिश्रित टीम ने भी शुक्रवार को पहले पदक स्पर्धा में रजत पदक जीता, जो स्वर्ण मैच-अप में मैक्स ब्राउन और अन्ना जानसेन की जर्मन जोड़ी से 17-31 से हार गई।

Also Read: भारतीय महिला फुटबॉल टीम अगले महीने खेलेगी चार अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच

जूनियर पुरुष डबल ट्रैप में भारत के विनय प्रताप सिंह चंद्रावत ने 120 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि टीम के साथी सहजप्रीत सिंह ने 114 अंको के साथ रजत पदक जीता। महिला वर्ग में, मानवी सोनी ने 105 के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि यशा कांट्रेक्टर ने 90 के साथ रजत और हिताशा ने 76 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

भारत ने प्रतियोगिता में अब तक 13 स्वर्ण, 11 रजत और छह कांस्य सहित कुल 30 पदक जीते हैं। दूसरे स्थान पर काबिज अमेरिका के पास छह स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक हैं। रविवार को प्रतियोगिता का आखिरी दिन है।

Related posts

All England Badminton: पीवी सिंधु दूसरे दौर में, श्रीकांत-साइना बाहर

Buland Dustak

एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 : चीन ने जीत के साथ की शुरूआत

Buland Dustak

अहमदाबाद टेस्ट : भारत की पहली पारी 365 पर सिमटी, सुंदर शतक से चुके

Buland Dustak

1983 वर्ल्ड कप जीत ने भारतीय क्रिकेट को बदल कर रख दिया : कैफ

Buland Dustak

विराट कोहली मना रहे अपना 32वां जन्मदिन, क्रिकेट बिरादरी ने दी शुभकामनाएं

Buland Dustak

Delhi Sports University की पहली कुलपति होंगी कर्णम मल्लेश्वरी

Buland Dustak