19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

जापान की संसद ने Fumio Kishida को चुना नया प्रधानमंत्री

टोक्यो: जापान की संसद ने सोमवार को पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा (Fumio Kishida) को नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। किशिदा योशीहीदे सुगा की जगह लेंगे जो अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे चुके हैं।

किशिदा ने पार्टी के नेता पद के मुकाबले में लोकप्रिय टीकाकरण मंत्री तारो कोनो को हराया था। उन्होंने पहले चरण के चुनाव में दो महिला उम्मीदवारों सना तकाइची और सेइको नोडा को भी हराया था।

Fumio Kishida

Fumio Kishida को एक शांत उदारवादी के रूप में जाना जाता था, लेकिन जाहिर तौर पर पार्टी में प्रभावशाली रूढ़िवादियों का समर्थन हासिल करने के लिए उन्होंने आक्रामक नेता की छवि बनाई।

किशिदा को अपनी पार्टी के दिग्गजों का समर्थन मिला, जिन्होंने कोनो को समर्थित बदलाव के बजाय स्थिरता को चुना। कोनो को स्वतंत्र विचारों वाले व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है।

Also Read: केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में ‘जीत की ज़िद’ विराट रंगोली बनी आकर्षण का केन्द्र

Fumio Kishida ने इससे पहले पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी प्राथमिकता अर्थव्यवस्था रहेगी। उनका उद्देश्य लोगों ती आय को अधिक बढ़ाना और विकास और वितरण का एक चक्र बनाना है।

64 साल के किशिदा को निचले सदन में 458 में से 311 वोट मिले जबकि हाउस ऑफ काउंसिलर्स में 241 में से 141 वोट मिले। किशिदा ने मीडिया से कहा कि यह तो अभी बस शुरुआत है, वह दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

Related posts

हैती में इमरजेंसी घोषित, राष्ट्रपति की हत्या में शामिल चार संदिग्ध ढेर

Buland Dustak

अमेरिका में उड़ने वाली कार को मिली मंजूरी, घर में हो जाएगी पार्किंग

Buland Dustak

एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन को WHO ने बताया सुरक्षित

Buland Dustak

डोनाल्ड ट्रंप की जीत की सभी आशाएं धूमिल, बाइडन जीत के बहुत क़रीब

Buland Dustak

ट्रम्प पिछड़े, बाइडन ने की जीत की कामना के साथ धैर्य बनाए रखने की अपील

Buland Dustak

ट्रम्प और बाइडन में व्हाइट हाउस को लेकर रोमांचक भिड़ंत

Buland Dustak