19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

भारत बंद 2021: देश में दिखा कृषि कानून विरोध का मिला जुला असर

- पश्चिम बंगाल, मप्र, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में रोजमर्रा की गतिविधियां सामान्य रहीं
- आंदोलनकारियों ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को गाजीपुर से बैरंग लौटाया
- दिल्ली-सिंघू बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने से पंजाब के आंदोलनकारी की मौत

नई दिल्ली/मुंबई/चंडीगढ़/कोलकाता: केंद्र सरकार के तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में सोमवार को आहूत भारत बंद 2021 का मिला-जुला असर रहा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बंद का असर आंदोलनकारियों के दावे के विपरीत मिला-जुला ही रहा।

पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य राज्यों में रोजमर्रा की गतिविधियां सामान्य रहीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने बंद का नैतिक समर्थन तो किया, लेकिन उनकी पार्टी ने बंद से दूरी बनाकर रखी।

भारत बंद 2021

इस बीच केंद्र सरकार ने किसान नेताओं से आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत की मेज पर आने की अपील की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानों की आपत्तियों पर विचार करने के लिए तैयार है।

प्रशासन ने बंद के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर पहले से ही दिल्ली और एनसीआर से सटे राज्यों में कई नेशनल एवं स्टेट हाइवे पर आवाजाही रोक दी थी। कुछ मार्गों में परिवर्तन कर यातायात को सुचारू रखा गया। रेलवे ने भारत बंद 2021 के मद्देनजर दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी थीं। इस बीच सूचना है कि दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर को 10 घंटे बाद यातायात के लिए खोल दिया गया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद 2021 का किया आह्वान

संयुक्त किसान मोर्चा ने सुबह 6 से शाम 4 बजे तक भारत बंद 2021 का आह्वान किया था। इसका कांग्रेस, सपा, बसपा, राजद, आम आदमी पार्टी और वामपंथी समेत लगभग सभी गैर भाजपा दलों ने समर्थन किया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भारत बंद का नैतिक समर्थन तो किया, लेकिन उनकी पार्टी बंद में शामिल नहीं हुई।

भारत बंद 2021 के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी और उनके समर्थकों को आंदोलनकारियों ने बैठने नहीं दिया। चौधरी उन्हें समझाते रहे कि वो भारत बंद को समर्थन देने आए हैं, लेकिन आंदोलनकारियों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद चौधरी अपने समर्थकों के साथ लौट गए।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली-सिंघू बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है। मृतक किसान की पहचान भगेल राम के तौर पर हुई है। वह पंजाब के जालंधर का रहने वाला था। कर्नाटक में प्रदर्शन के दौरान एक आंदोलनकारी की कार से पुलिस उपायुक्त धर्मेन्द्र कुमार मीणा के घायल होने की सूचना है।

कोलकाता और हरियाणा में दिखा ऐसा असर

इस दौरान पंजाब मंत्रिमंडल की हुई बैठक में सरकार ने एक प्रस्ताव पारित कर किसानों के बंद का समर्थन किया। हरियाणा में आंदोलनकारियों ने नेशनल हाइवे-19 पर केएमपी-केजीपी इंटरचेंज के पास ऑटोहा चौक पर यातायात बाधित किया। पुलिस लगभग डेढ़ घंटे में यातायात सुचारू कर दिया। जींद में प्रदर्शन के दौरान एक एंबुलेंस आई तो आंदोलनकारियों ने तुरंत उसको रास्ता देकर निकाला।

कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल के सभी क्षेत्रों में सभी बाजार और दुकानें खुली रहीं। कुछेक जगहों पर वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन कर यातायात जाम करने की कोशिश जरूर की, लेकिन स्थानीय प्रशासन की चुस्ती उनके वे सफल नहीं हो सके।

कोलकाता में माकपा कार्यकर्ताओं ने कॉलेज स्ट्रीट, जादवपुर और श्यामबाजार फाइव-पॉइंट क्रॉसिंग पर सड़कों पर यातायात बाधित करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्काल यातायात बहाल करा दिया। जलपाईगुड़ी, पश्चिम मिदनापुर, पूर्वी मिदनापुर, हुगली समेत अधिकतर प्रमुख शहरों और कस्बों में रोजमर्रा की गतिविधियां सामान्य रहीं।

Also Read: Bharat band : संयुक्त किसान मोर्चा के चलते दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम
भारत बंद 2021: कई ट्रेनें प्रभावित

भारत बंद के कारण दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में रेल परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे ने नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी सहित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया। पंजाब में कई स्थानों पर आंदोलनकारियों के पटरी पर बैठे होने के कारण दिल्ली से जुड़ी कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

रेलवे ने इसके चलते दिल्ली से रवाना होने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया। नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी, नई दिल्ली-कालका शताब्दी, नई दिल्ली अमृतसर- शान ए पंजाब, नई दिल्ली- मोगा, पुरानी दिल्ली- पठानकोट को रद्द कर दिया गया।

इसके अलावा कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस- नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चली लेकिन पानीपत स्टेशन पर खड़ी रही।उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के पटरी पर बैठने के कारण दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में रेल परिचालन प्रभावित रहा। अंबाला और फिरोजपुर मंडल में करीब 25 ट्रेनें प्रभावित रहीं।

Related posts

श्री राम जन्मभूमि मंदिर: सृष्टि का हर प्राणी कह रहा आयो अवध श्रीराम, मंगल गाओ रे…

Buland Dustak

इफको ने उपलब्ध कराया विश्व का सबसे पहला तरल नैनो यूरिया

Buland Dustak

केन-बेतवा लिंक परियोजना बदलेगी किसानों की जिंदगी : प्रधानमंत्री मोदी

Buland Dustak

Delhi Lockdown: वीकेंड पर कर्फ्यू लेकिन एसेंशियल सर्विस रहेगी बहाल

Buland Dustak

भारतीय वायुसेना का ​मिग 21 बाइसन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Buland Dustak

​हिन्द महासागर में बनेगी फाइटर जेट्स की स्क्वाड्रन

Buland Dustak