22.5 C
New Delhi
October 28, 2026
देश

श्री सोमनाथ मंदिर के डिजिटल प्रचार और संरक्षण कार्य की हुई शुरुआत

- निकट भविष्य में सोमनाथ मंदिर को घर बैठे 3डी व्यू में देखा जा सकेगा
- डिजिटल के जरिए घर बैठे ही सोमनाथ मंदिर में घूमते महसूस कर सकेंगे श्रद्धालु

सोमनाथ/अहमदाबाद: भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री सोमनाथ मंदिर को शीघ्र ही निकट भविष्य में घर बैठे ही 3डी दृश्य में देखा जा सकता है। ऐसा करने वाला सोमनाथ मंदिर देश का पहला मंदिर होगा।

श्री सोमनाथ मंदिर के “डिजिटल प्रचार और संरक्षण कार्य” की शुरुआत की गई है। इसके अलावा 3-वे डिजिटल केव वीआर के माध्यम से श्रद्धालु अपने घर से ही मंदिर परिसर में खुद को घूमते हुए महसूस कर सकेंगे। पर्यटक एक क्लिक से अपने फोन, टैबलेट या लैपटॉप का उपयोग करके मंदिर परिसर का अनोखे तरीके से भ्रमण कर सकेंगे।

सोमनाथ मंदिर

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में “श्री सोमनाथ ट्रस्ट” और “गुजरात पवित्र तीर्थ विकास बोर्ड” के संयुक्त प्रयास से सोमनाथ मंदिर की अनूठी वास्तुकला को संरक्षित और बढ़ावा देने और संरक्षण करने का कार्य शुरू किया गया है।

लोग घर बैठे सीधे मंदिर को 3डी व्यू में देख सकेंगे

बताया गया है कि यह विशेष तकनीक बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडल (बीआईएम) पर आधारित है। जिसका उपयोग संवर्धन और पुनर्वास प्रक्रिया के लिए किया जा सकता है।

यह 3डी मॉडल डिजिटल संग्रहालयों, आभासी प्रदर्शनियों, अनुसंधान, डिजिटल प्रचार और रखरखाव के लिए अमूल्य होगा और भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस 3डी प्रिंटेड मॉडल से संरचनाओं की प्रतिकृतियां आसानी से बनाई जा सकती हैं।

Also Read: राजस्थान सरकार करेगी प्रदेश में नशा मुक्ति के लिए नई कार्य योजना लागू

जानकारी के मुताबिक नवीनतम तकनीक से एकत्र किए गए डेटा का उपयोग संवर्धित वास्तविकता (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर) आधारित वॉकथ्रू ऐप, 360° वर्चुअल टूर और उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो आउटपुट के साथ एक सूचनात्मक ऐप बनाने के लिए किया जाएगा।

अब लोग घर बैठे सीधे मंदिर को 3डी व्यू में देख सकते हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार आगंतुकों के लिए एक फ्लैगशिप 3-वे डिजिटल केव वीआर बनाने जा रही है। उन्नत तकनीक और प्रोजेक्टर की मदद से कोई भी “श्री सोमनाथ मंदिर” के परिसर का भ्रमण कर सकता है।

Related posts

रेलवे का प्रधानमंत्री को जन्मदिन का उपहार, युवाओं को कौशल विकास योजना

Buland Dustak

भारी बारिश से बिगड़े हालात, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Buland Dustak

अब भारतीय तटों की सुरक्षा करेगा स्वदेशी पहरेदार ‘सजग’

Buland Dustak

अब हर सैनिकों के कंधे पर होगी ‘इग्ला मिसाइल’

Buland Dustak

पीओके में पाकिस्तान ने अपग्रेड किया स्कार्दू एयरबेस

Buland Dustak

Online Pathology Lab पर रोक लगाने के मामले में ICMR से जवाब तलब

Buland Dustak