19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

Anchorage Infrastructure को 15 हजार करोड़ के FDI प्रस्ताव की मंजूरी

नई दिल्ली: सरकार ने M/s Anchorage Infrastructure Investment Holdings Limited में 15,000 करोड़ रुपये तक के निवेश से जुड़े प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को उक्त आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

Anchorage Infrastructure

M/s Anchorage Infrastructure Investment Holdings Limited विशेष रूप से बुनियादी ढांचे और विनिर्माण-विकास के क्षेत्रों में निवेश करने के लिए शुरू की गई एक भारतीय निवेश होल्डिंग है। इसके कार्यक्षेत्र में एयरपोर्ट सेक्टर और विमानन संबंधी व्यवसायों एवं सेवाओं में डाउनस्ट्रीम निवेश के साथ–साथ परिवहन और लॉजिस्टिक्स आदि से जुड़े क्षेत्र शामिल हैं।

इस प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में Anchorage को बंगलूरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के शेयर का हस्तांतरण और M/s Anchorage Infrastructure Investment Holdings Limited में 2726247 ओंटारियो इंक द्वारा 950 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल है। 2726247 ओंटारियो इंक ओएसी की पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी है। ओएसी कनाडा की सबसे बड़ी निश्चित लाभ वाली पेंशन योजनाओं में से एक ओमेर्स की प्रशासक है।

राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा

सरकार के अनुसार इस निवेश से बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र के साथ-साथ एयरपोर्ट सेक्टर को भी बहुत बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यह निवेश निजी भागीदारी के माध्यम से विश्व स्तरीय हवाई अड्डों और परिवहन संबंधी बुनियादी ढांचे को विकसित करने की भारत सरकार की योजना को काफी हद तक पुष्ट करेगा।

इस निवेश से हाल ही में घोषित राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा। इस कदम से राज्य के स्वामित्व वाले बुनियादी ढांचे की परिसंपत्तियों को निजी ऑपरेटरों को पट्टे पर देकर राजस्व कमाने में मदद मिलेगी। इसमें सड़कों, रेलवे, हवाई अड्डों, खेल स्टेडियमों, बिजली पारेषण लाइनों और गैस पाइपलाइन जैसी परिसंपत्तियों की देखभाल करना शामिल है।

Also Read: वित्त मंत्री ने National Monetization Pipeline प्लान किया लॉन्च

M/s Anchorage Infrastructure Investment Holdings Limited राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के तहत आने वाले कुछ क्षेत्रों में डाउनस्ट्रीम निवेश करने का प्रस्ताव कर रहा है। इस निवेश से प्रत्यक्ष रोजगारों का सृजन भी होगा।

M/s Anchorage Infrastructure Investment Holdings Limited क्चर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड जिन क्षेत्रों में डाउनस्ट्रीम निवेश करने का प्रस्ताव कर रहा है, वे पूंजी और रोजगार प्रधान क्षेत्र हैं। यह निवेश विनिर्माण और उससे जुड़ी सहायक गतिविधियों के क्रम में अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा करेगा।

Related posts

Ethanol Production : 422 प्रोजेक्ट को मंजूरी, 50 हजार करोड़ होंगे निवेश

Buland Dustak

Sanskriti Petrol Diesel Filling Station: रामदेव ने किया शुभारम्भ

Buland Dustak

पीएनबी और असम बायो रिफाइनरी ने Bio Ethanol production MOU किया साइन

Buland Dustak

जॉब रिजर्वेशन कानून से स्टार्टअप कंपनियों में निराशा, जा सकती हैं कई नौकरियां

Buland Dustak

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

Buland Dustak

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड वर्ष 2021-22 के लिए चौथी सीरीज की बिक्री जारी

Buland Dustak