19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

Sandesh Jhingan का HNK सिबेनिक से खेलना बड़ी उपलब्धि

कोलकाता: भारतीय फुटबॉलर अनिरुद्ध थापा ने कहा कि डिफेंडर Sandesh Jhingan का क्रोएशियाई शीर्ष डिवीजन क्लब एचएनके सिबेनिक से खेलना भारतीय फुटबॉल के लिए एक “बड़ी उपलब्धि” है।

क्रोएशिया की शीर्ष टीयर लीग पर्वा एचएनएल में खेलने वाले Sandesh Jhingan पहले भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे। उन्होंने कुछ दिन पहले एटीके मोहन बागान से एनएनके सिबेनिक में जाने का फैसला किया था।

Sandesh Jhingan

थापा ने कहा, “संदेश पाजी को बहुत बहुत बधाई। यह भारतीय फुटबॉल के लिये बड़ी उपलब्धि है – ‘आल द बेस्ट’। हम जानते हैं कि जब आप वापस आओगे तो आप पूरी तरह से अलग खिलाड़ी बनकर आओगे।”

राष्ट्रीय टीम के मिडफील्डर प्रणय हलदर, जो 2015 में अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से भारतीय सीनियर टीम का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं, ने कहा, “आप पर गर्व है संदेश, मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं।”

Sandesh Jhingan की हो रही प्रशंसा

डिफेंडर आदिल खान ने इस साहसिक कदम के लिये Sandesh Jhingan की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “यह शानदार फैसला है। आप हम सभी को प्रेरित करते हो। देश के युवा खिलाड़ी आपसे प्रेरणा लेकर आपका अनुकरण करने की कोशिश करते हैं।”

ब्रैंडन फर्नांडिस ने इसे बेहद “गर्व का क्षण” बताया। ब्रैंडन ने कहा, “मैं आपको आपकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। यह न केवल भारतीय फुटबॉल के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।”

Also Read: एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट Durand Cup का आयोजन 5 सितंबर से

उन्होंने कहा, “मैं आपकी सफलता की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि आप अच्छा करेंगे। मुझे यह भी उम्मीद है कि संदेश के कदम से महत्वाकांक्षी और स्थापित भारतीय फुटबॉलरों के लिए कई नए रास्ते खुलेंगे।”

बता दें कि संदेश यूरोप में भाईचुंग भूटिया, सुब्रत पॉल, सुनील छेत्री और गुरप्रीत सिंह संधू के बाद पेशेवर अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पांचवें भारतीय पुरुष फुटबॉलर बन गए हैं।

Related posts

टोक्यो ओलंपिक से 15 दिन पहले खेल मंत्री बने अनुराग ठाकुर

Buland Dustak

भारत-पाकिस्तान को हर साल 3 टी20 मैच की श्रृंखला खेलनी चाहिए

Buland Dustak

विराट कोहली आज मना रहे अपना 33वां जन्मदिन, क्रिकेट जगत ने दी बधाई

Buland Dustak

मुर्तजा ने जीती कोरोना से जंग, पत्नी सुमोना हक संक्रमित

Buland Dustak

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

Buland Dustak

1983 वर्ल्ड कप जीत ने भारतीय क्रिकेट को बदल कर रख दिया : कैफ

Buland Dustak