19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

टोक्यो ओलंपिक : पदक से चूकीं भारतीय युवा गोल्फर अदिति अशोक

टोक्यो: भारतीय युवा गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने से चूक गईं। वह महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे स्थान पर रहीं।

अदिति शुरुआत से ही लगातार दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी रहीं, जिसे देखकर उनसे पदक की उम्मीदें बढ़ गई थीं। हालांकि अंतिम समय आते-आते वो संयुक्त रूप से तीसरे और फिर चौथे स्थान पर खिसक गईं।

अदिति अशोक

अदिति अशोक ने अपने आखिरी शॉट में बर्डी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहीं। केवल एक स्ट्रोक ने उनसे ऐतिहासिक पदक छीन लिया। अमेरिका की नैली कोर्दा ने स्वर्ण पदक जीता। अब रजत और कांस्य पदक के लिए जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लेडिया को के बीच होगा मुकाबला।

Aditi Ashok भले ही टोक्यो ओलंपिक में पदक के बेहद करीब आकर चूक गईं हों लेकिन उन्होंने इतिहास रच दिया है। अदिति ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिनके यहाँ तक पहुंचने के बारे में शायद भारतीय ओलंपिक दल के अधिकारियों ने भी नहीं सोचा होगा।

बता दें कि अदिति के अलावा अब तक किसी भी दूसरी भारतीय महिला गोल्फ खिलाड़ी ने दो बार ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं किया है।

राष्ट्रपति कोविंद ने की गोल्फर अदिति अशोक के प्रदर्शन की तारीफ

राम नाथ कोविंद ने शनिवार को गोल्फर अदिति अशोक की मौजूदा टोक्यो ओलंपिक में उत्साही प्रदर्शन करने के लिए सराहना की। अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक खेल में चौथा स्थान हासिल करने के बाद ओलंपिक पदक से चूक गईं।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “अच्छा खेला, अदिति अशोक! भारत की एक और बेटी ने बनाई पहचान! आज के ऐतिहासिक प्रदर्शन से आपने भारतीय गोल्फ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। आपने बेहद शांत और शिष्टता के साथ खेला है। धैर्य और कौशल के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बधाई।”

Also Read: टोक्यो ओलंपिक: Kamalpreet Kaur ने डिस्कस थ्रो के फाइनल में बनाई जगह

बता दें कि अदिति शुरुआत से ही लगातार दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी रहीं, जिसे देखकर उनसे पदक की उम्मीदें बढ़ गई थीं। हालांकि अंतिम समय आते-आते वो संयुक्त रूप से तीसरे और फिर चौथे स्थान पर खिसक गईं।

अदिति अशोक ने अपने आखिरी शॉट में बर्डी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहीं। केवल एक स्ट्रोक ने उनसे ऐतिहासिक पदक छीन लिया।

पीएम मोदी ने अदिति अशोक को ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मौजूदा टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय युवा गोल्फर अदिति अशोक की जमकर तारीफ की है। PM ने कहा कि वह मामूली अंतर से भले ही टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने से चूक गईं हों लेकिन किसी भी भारतीय से कहीं ज्यादा आगे निकल गईं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “आपने अच्छा खेला अदिति अशोक, आपने टोक्यो ओलंपिक के दौरान जबरदस्त कौशल और संकल्प दिखाया है। आप बहुत कम अंतर से पदक जीतने से चूक गईं लेकिन आप किसी भी भारतीय से कहीं आगे निकल गई हैं, आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

बता दें कि अदिति शुरुआत से ही लगातार दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी रहीं, जिसे देखकर उनसे पदक की उम्मीदें बढ़ गई थीं। हालांकि अंतिम समय आते-आते वो संयुक्त रूप से तीसरे और फिर चौथे स्थान पर खिसक गईं।

अदिति अशोक ने अपने आखिरी शॉट में बर्डी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहीं। केवल एक स्ट्रोक ने उनसे ऐतिहासिक पदक छीन लिया।

Related posts

सुनील छेत्री की फुटबॉल में ऐतिहासिक उपलब्धि, दिग्गज पेले को छोड़ा पीछे

Buland Dustak

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

Buland Dustak

T-20 क्रिकेट : 16 साल पहले आज ही के दिन खेला गया था पहला मैच

Buland Dustak

Tokyo Paralympics : निशानेबाज सिंहराज अदाना ने जीता कांस्य पदक

Buland Dustak

आईपीएल: हैदराबाद ने दर्ज की पहली जीत, पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया

Buland Dustak

हॉकी इंडिया ने खेल रत्न पुरस्कार चयनित श्रीजेश और मनप्रीत को दी बधाई

Buland Dustak