19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे Bajrang Punia

टोक्यो: भारतीय पहलवान Bajrang Punia टोक्यो ओलंपिक के 65 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए है। बजरंग ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ईरान के घियासी चेका मुर्तजा को 2-1 से पटखनी देकर कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

बजरंग ने इससे पहले किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी। क्वार्टरफाइनल मैच के पहले दौर में ईरान के पहलवान ने एक अंक हासिल करते हुए बजरंग पर 1-0 की बढ़त बना ली है।

वहीं, बजरंग ने दूसरे दौर में शानदार वापसी करते हुए दो अंक हासिल कर 2-1 की बढ़त बना ली और मैच जीत लिया। बजरंग का अगला मुकाबला अब भारतीय समयानुसार आज दोपहर 2.45 बजे तीन बार के विश्व चैंपियन अजरबैजान के पहलवान हाजी एलियेव से होगा।

Bajrang Punia
Bajrang Punia के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ दुआओं का दौर शुरू

भारतीय पहलवान Bajrang Punia के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के साथ ही दुआओं का दौर शुरू हो गया है। परिजन तथा परिचित शुक्रवार की दोपहर होने वाले सेमीफाइनल मैच पर नजरें लगाए हुए हैं।

बजरंग के पिता बलवान पूनिया कहते हैं कि बजरंग तो ऐसे ही लड़ेगा, चिंता न करो, मिलके सारे दुआ करो, जरूर जीतेगा, थारी दुआओं में बहुत बड़ी ताकत होती है।

Also Read: Atanu Das ओलिंपिक चैंपियन को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने जीत के साथ आगाज किया है। बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल के क्वार्टर फाइनल में ईरान के मोर्तेजा चेका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

सोनीपत में Bajrang Punia के घर पर उनके पिता बलवान लोगों के बीच घिरे हुए हैं। गांव के खेल प्रेमी उनके घर पर पहुंचे हुए हैं। बेटे की शानदार सफलता के साथ-साथ लोगों की दुआओं का सिलसिला जारी है कि बजरंग पुनिया शानदार प्रदर्शन के साथ भारत को कुश्ती में स्वर्ण पदक दिलाएं।

Related posts

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

Buland Dustak

ICC Test Rankings में शीर्ष पर पहुंचे रूट, कोहली शीर्ष पांच से बाहर

Buland Dustak

बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

Buland Dustak

आज ही के दिन हुआ था महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म

Buland Dustak

मेजर ध्यानचंद जयंती: हॉकी स्टिक तोड़ कर जांची गई थी, कहीं इसमें चुंबक तो नहीं

Buland Dustak

स्पोर्ट्स वियर कम्पनी Adidas की Brand Ambassador बनीं दीपिका पादुकोण

Buland Dustak