19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

कारगिल विजय दिवस पर जांबाज शहीदों को याद कर रहा है पूरा देश

- राष्ट्रपति कोविंद ने बारामुला युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
- रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर वीर शहीदों को याद किया
- तीनों सेना प्रमुखों ने नेशनल वार मेमोरियल में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: सैन्य बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों को याद करने के लिए बारामुला युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार और सीआईएससी वाइस एडमिरल अतुल जैन ने कारगिल विजय दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कारगिल विजय दिवस

इसके अलावा पूरे देश भर की सैन्य इकाइयों में कारगिल युद्ध के 527 शहीद बहादुरों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया जा रहा है। पूरा देश आज ‘कारगिल विजय दिवस’ की 22वीं वर्षगांठ मना रहा है।

रक्षा मंत्रालय (सेना) मुख्यालय की ओर से ट्वीट करके कहा गया कि “22वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हम अपने उन शहीद वीरों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारे राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित किया। यह देश हमारे वीरों की वीरता और बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा।”

युद्ध के नायकों को याद करते हुए सिंह ने ट्वीट किया “कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना की अदम्य वीरता और बलिदान को सलाम करता हूं।” रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी सोमवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ने कारगिल के वीर योद्धाओं को नमन

पूर्व सेना प्रमुख वेद मालिक ने कहा “राष्ट्र के लिए आपके साहस और वीरतापूर्ण सेवा को याद करते हुए, सभी वीरों को मेरा सलाम! जय हिन्द।” जयपुर में सप्त शक्ति कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर ने कारगिल विजय दिवस पर प्रेरणा स्थल पर वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी और बहादुरों की वीरता और साहस से प्रेरणा लेने के लिए सभी रैंकों का आह्वान किया।

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) विनोद भाटिया ने ट्वीट किया कि “कारगिल के वीर योद्धाओं को नमन। युद्ध के इतिहास में कारगिल की ऊंचाइयों को फिर से हासिल करना अभूतपूर्व और अद्वितीय है। जीत के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 527 और सभी वीर सैनिकों और नेताओं को सलाम।”

Also Read: अफगानिस्तान: कंधार में भारतीय फोटो पत्रकार Danish Siddiqui की हत्या

युद्ध के दौरान सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाले तीन डॉक्टरों विजय कुमार, राजेश डब्ल्यू. अधाऊ और वीवी शर्मा ने भी पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

तीनों डॉक्टर अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना भारी गोलाबारी के बीच अग्रिम मोर्चे पर घायलों का इलाज करके भारतीय हताहतों की संख्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए इन्हें वीरता के लिए सेना पदक दिया गया।

Kargil Diwas
कारगिल दिवस पर केजरीवाल ने सन्देश जारी कर शहीदों को किया नमन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कारगिल दिवस पर देश की खातिर शहीद हुए सेना के जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से श्रद्धांजलि सन्देश लिखा कि ”कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस, शौर्य और बलिदान को कोटि- कोटि नमन, जिन्होंने अपनी जान की बाज़ी लगाकर मातृभूमि की रक्षा की।”

इसके अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर लिखा ”कारगिल विजय दिवस पर भारत माँ का मस्तक ऊँचा रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन करता हूँ।”

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में करगिल की पहाड़ियों पर भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ी जंग लड़ी गई थी। पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ कर कई भारतीय इलाकों पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। मई में शुरू हुई जंग को जुलाई तक खत्म कर दिया गया। आज के ही दिन यानि की 26 जुलाई को भारत ने जीत का ऐलान किया था।

Related posts

कोलकाता में बुर्ज खलीफा रूपी पंडाल में 40 किलो सोना पहन विराजी हैं मां दुर्गा

Buland Dustak

Cooperative Conference: देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में जोर

Buland Dustak

इफको ने उपलब्ध कराया विश्व का सबसे पहला तरल नैनो यूरिया

Buland Dustak

2025 तक देश में 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना: मोदी

Buland Dustak

सशस्त्र सेना झंडा दिवस सेनाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक

Buland Dustak

नवीन स्वदेशी प्रौद्योगिकियों से ‘आत्म निर्भर’ बनेगा भारत: डॉ. हर्ष वर्धन

Buland Dustak