19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

कोलकाता में बुर्ज खलीफा रूपी पंडाल में 40 किलो सोना पहन विराजी हैं मां दुर्गा

कोलकाता : दुनिया की बड़ी-बड़ी धरोहरों के प्रतीकात्मक रूप में दुर्गा पूजा के पंडालों को बनाने की काेलकाता में पुरानी परंपरा है। इस बार कोलकाता में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की प्रतिकृति बनाई गई है। श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब के 150 फीट ऊंचे बुर्ज खलीफा की प्रतिकृति में बनाए गए पंडाल में 40 किलो सोने के जेवर पहने मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।

गुरुवार को श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष और ममता बनर्जी के कैबिनेट मंत्री सुजीत बसु ने बताया कि भले ही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत को दुबई में बनाने में छह साल लगे थे लेकिन कोलकाता में इसकी प्रतिकृर्ति को 250 मजदूरों ने मिलकर सिर्फ दो महीने में ही तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इसमें तीन सौ से ज्यादा लाइटें लगाई गई हैं, जो दिन में पंडाल को दूसरी आलोक सज्जा देती है और रात को अलग-अलग तरह की रोशनी बिखेरती हैं।

इसमें मूलरूप से तिरंगे की रोशनी लोगों को विशेष तौर पर आकर्षित कर रही है। इसे असली बुर्ज खलीफा की तरह दिखने के लिए “एक्रेलिक शीट” का इस्तेमाल किया गया है, जो एक तरह का चमकीला कांच होता और रोशनी को बिखेरने में मदद करता है।

मां दुर्गा पंडाल बुर्ज खलीफा की प्रतिकृति
Read More : नवरात्रि 2021: स्त्री-शक्ति के नौ रूप नवजीवन के प्रतीक
40 किलो सोने के गहनों से सजाई गई हैं मां की प्रतिमा

बसु ने दावा करते हुए बताया कि यह पंडाल पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल है। इस पंडाल को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ेगी। इसीलिए पुलिस से विशेष तौर पर यहां सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों और वॉलिंटियर्स भी भीड़ को नियंत्रित करने और शारीरिक दूरी का पालन करवाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश अनुरूप दुर्गा पंडाल के अंदर किसी भी दर्शनार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बाहर से पंडाल और मां के दर्शन और सेल्फी लेने की व्यवस्था की गई है। बसु ने बताया कि इस बार उनकी पूजा का 49वां वर्ष है इसीलिए इसे खास बनाने के लिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की प्रतिकृति बनाने का निर्णय लिया गया।

बसु ने यह भी बताया कि पंडाल में स्थापित होने वाली मां की प्रतिमा 40 किलो सोने के गहनों से सजाई गई हैं। उन्होंने बताया कि यहां स्थापित मूर्ति को मूर्तिकार प्रदीप पात्र पाल ने बनाया है। सेन्को गोल्ड ज्वेलरी समूह ने मां के लिए 40 किलो जेवर उपलब्ध कराए गए हैं। इसकी सुरक्षा के लिए भी अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और मंडप के चारों तरफ काफी सावधानी से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Related posts

भारतीय वायुसेना का ​मिग 21 बाइसन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Buland Dustak

बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा को विश्वपटल पर प्रस्तुत करेगी रामलीला

Buland Dustak

10 हजार नए एफपीओ से गांवों में बढ़ेंगे रोजगार : तोमर

Buland Dustak

देश में सबसे पहले जयपुर में ‘Khadi Prakritik Paint’ इकाई का उद्घाटन

Buland Dustak

पश्चिमी ​हिन्द महासागर में चार देशों की नौसेना का अभ्‍यास​​ ​शुरू

Buland Dustak

अब लिखा जाएगा भारत का सैन्य युद्ध इतिहास, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

Buland Dustak