19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

मिस इंडिया फाइनलिस्ट Aishwarya Sheoran ने क्लियर किया यूपीएससी

एक इंसान के लिए हर क्षेत्र में बेस्ट होना बहुत मुश्किल होता है। कोई खेल के क्षेत्र में अच्छा होता है तो कोई पढ़ाई में अच्छा होता है। खासतौर पर जब करियर ऑप्शन का समय आता है तो हर कोई केवल एक ही क्षेत्र पर फोकस करता है, लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं जो एक से ज्यादा क्षेत्रों में अपने आपको बेस्ट साबित करते हैं।

ऐसे ही लोगों में से एक मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट Aishwarya Sheoran भी है। ऐश्वर्या श्योरान ने वो कारनामा कर दिखाया है जो किसी के लिए भी करना आसान नहीं है। एक कामयाब मॉडल होने के बाद अब ऐश्वर्या ने यूपीएससी का एग्जाम भी क्लियर कर लिया है।

aishwarya sheoren clears upsc
Aishwarya Sheoran
सोशल मीडिया पर कहा जा रहा ‘ब्यूटी विद इंटेलीजेंस’

19 साल की उम्र में ऐश्वर्या श्योरान ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। वो साल 2016 में मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट भी रही। ऐश्वर्या ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल की है। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘ब्यूटी विद इंटेलीजेंस’ कहा जा रहा है।

मीडिया से बातचीत में Aishwarya Sheoran ने कहा कि उनकी मां ने उनका नाम पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के नाम पर रखा था। उनकी मां हमेशा से चाहती थी कि उनकी बेटी मॉडलिंग में खूब नाम कमाए और वो अभी भी ये ख्वाहिश रखती हैं कि ऐश्वर्या मिस इंडिया बने, लेकिन ऐश्वर्या का कहना है कि वो बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी थी और सिविल में ही कुछ करना चाहती थी।

उन्होंने आगे कहा कि एग्जाम की तैयारी करना आसान नहीं था। इसके लिए मैंने मॉडलिंग से ब्रेक लिया और पढ़ाई पर फोकस किया। इस दौरान मैंने कुछ रुल बनाए। जैसे पढ़ाई के वक्त फोन यूज न करना और सोशल मीडिया से दूर रहना। ऐश्वर्या की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही हैं। फैंस उन्हें ट्वीट कर बधाई दे रहे हैं।

Read More: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह अव्वल

Related posts

IGNOU को शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए NAAC ने दिया A++ ग्रेड

Buland Dustak

आईआईआईटी संशोधन विधेयक राज्यसभा से पारित

Buland Dustak

14 इंजीनियरिंग कॉलेजों को क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाने की अनुमति

Buland Dustak

Central University में रिक्त पड़े हैं 32.4% शिक्षण और 37.7% गैर-शिक्षण पद

Buland Dustak

स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी के नाम से जानी जाएगी नागपुर विश्वविद्यालय बिल्डिंग

Buland Dustak

यूपीएससी सिविल सेवा 2019 परीक्षा के साक्षात्कार शुरू

Buland Dustak