19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

बिना फिल्मी बैकग्राउंड वालों के लिए तापसी ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

बॉलीवुड में चश्मे बद्दूर, बेबी, पिंक, मुल्क, मिशन मंगल जैसी कई शानदार फिल्में देकर अपनी खास जगह बनाने वाली तापसी पन्नू अब अभिनेत्री के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी बन गईं हैं। तापसी पन्नू ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स‘ को लांच किया है।

प्रोडक्शन हाउस

‘ऑउटसाइडर्स फिल्म्स’ के लिए तापसी ने प्रांजल खंढड़िया के साथ हाथ मिलाया है, जो पिछले 20 सालों से कंटेंट और फिल्म निर्माण से जुड़े हुए हैं। वह सुपर 30, सूरमा, पीकू, मुबारकां, अज़हर जैसी फेमस फिल्मों के प्रोडक्शन से जुड़े रहे हैं और तापसी अभिनीत फिल्म ‘रश्मि रॉकेट‘ का निर्माण भी उन्होंने किया है। गुरुवार को तापसी ने अपने प्रोडक्शन हाउस के लांच करने की खबर फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिये साझा की है।

Also Read: Tigmanshu Dhulia : बिना गॉडफादर बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

तापसी ने लिखा- ‘पिछले साल मुझे फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 10 साल हुए थे। मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि मैं फिल्म इंडस्ट्री के इस दरिया में ना केवल बहूंगी बल्कि अपने रास्ते पर तैरना भी सीख लूंगी। मैं हमेशा उन सभी लोगों की आभारी रहूंगी जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। मुझ पर भरोसा दिखाया और मेरे काम को सराहा। बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं तो अब ये फिल्म इंडस्ट्री को कुछ देने का समय है। मुझे आशीर्वाद दीजिए, मैं वादा करती हूं कि मैं बेस्ट रिजल्ट देने के लिए अपना बेस्ट लगा दूंगी। अब मैं आउटसाइडर फिल्म्स के जरिए एक प्रोड्यूसर बन गई हूं।’

तापसी की इस अनाउसमेंट के बाद फैंस काफी खुश है और उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि तापसी ने अभी अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली किसी फिल्म का ऐलान नहीं किया है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो तापसी जल्द ही फिल्म रश्मि रॉकेट,लूप लपेटा, दोबारा, मिशन इम्पॉसिबल, शाबाश मिट्ठू और जन गण मन में नजर आयेंगी।

Related posts

बॉलीवुड के इन हस्तियों ने दी कृष्ण जन्माष्टमी 2020 की शुभकामनाएं

Buland Dustak

जैकी श्रॉफ : बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से हैं मशहूर

Buland Dustak

शाहरुख खान बर्थडे स्पेशल: 56 साल के हुए बॉलीवुड के बादशाह

Buland Dustak

Tigmanshu Dhulia : बिना गॉडफादर बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

Buland Dustak

नए पोस्टर के साथ ‘चेहरे’ के ट्रेलर का ऐलान, अब इस दिन को होगी रिलीज

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत के सीए संदीप श्रीधर से सीबीआई की पूछताछ

Buland Dustak