19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश

टोक्यो: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह पहली बार है जब भारतीय टीम ने ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन देखने लायक था। खासकर गोलकीपर सविता पूनिया का। ऑस्ट्रेलिया को सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल पोस्ट में नहीं पहुंचा पाई।

ड्रैग-फ्लिकर गुरजीत कौर ने मैच के 22वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई और अंत मे यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। भारतीय टीम ने टोक्यो में अच्छी शुरुआत नहीं की थी। टीम को पहले तीन मुकाबलाें में बड़ी हार मिली थी।

भारतीय महिला हॉकी टीम

टीम को नीदरलैंड्स ने 5-1 से, जर्मनी ने 2-0 से और ब्रिटेन ने 4-1 से मात दी थी। ऐसे में लग रहा था कि टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। लेकिन टीम ने जोरदार वापसी की और अब सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को अर्जेंटीना के खिलाफ होगा।

बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1980 के मॉस्को ओलंपिक में था जहां वह छह टीमों में चौथे स्थान पर रही थी। 1980 के मॉस्को ओलंपिक में ही पहली बार महिला हॉकी को ओलंपिक में शामिल किया गया था। यहां राउंड-रॉबिन में छह टीमों ने भाग लिया था।

अनुराग ठाकुर ने भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों को दी बधाई

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को चल रहे टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों को बधाई दी हैं।

भारत ने सोमवार को क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई,जबकि रविवार को पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर 49 साल में पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अनुराग ठाकुर
Also Read: टोक्यो ओलंपिक: भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन, मनु भाकर और राही सरनोबत बाहर

ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमारी दोनों हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, बधाई और शुभकामनाएं। हम 135 करोड़ भारतीयों की ओर से आगामी महत्वपूर्ण खेलों के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी देते हैं। पीवी सिंधु ने कल कांस्य पदक जीता।”

“मीराबाई चानू ने इससे पहले रजत पदक जीता था। लवलीना ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इससे भारत को उम्मीद जगी है। मुझे खुशी है कि भारत की बेटियों ने अब तक दो पदक जीते हैं। महिला हॉकी टीम ने आज शानदार प्रदर्शन किया, पुरुष हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया।”

बता दें कि गुरजीत कौर के 22वें मिनट में किये गए बेहतरीन गोल की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले रविवार को शटलर पीवी सिंधु ने भी रविवार को महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नतीजतन, वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीता था।

Related posts

टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने गैरी किसिक से की सगाई

Buland Dustak

एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 : चीन ने जीत के साथ की शुरूआत

Buland Dustak

ISSF World Cup: मनीषा कीर ने ट्रैप टीम वूमेन इवेंट में देश को दिलाया स्वर्ण पदक

Buland Dustak

फ्रेंच ओपन 2021: जोकोविच ने सितसिपास को हराकर जीता 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब

Buland Dustak

टी20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा मुकाबला

Buland Dustak

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा एडिलेड

Buland Dustak